5 दिन में 3 मर्डर, पहले अपने रिश्ते के दो भाइयों की हत्या की फिर गर्लफ्रेंड का भी किया कत्ल

By पल्लवी कुमारी | Published: October 1, 2019 05:08 PM2019-10-01T17:08:14+5:302019-10-01T17:08:14+5:30

अश्विनी उर्फ जॉनी पर चार दिन पहले बिजनौर में ही अपने दो रिश्ते के भाइयों के मौत का आरोप है। मृतक के नाम चंद्रभान उर्फ राहुल और नरेश है।

uttar pradesh bijnor man killed her girlfriend and two relative brother | 5 दिन में 3 मर्डर, पहले अपने रिश्ते के दो भाइयों की हत्या की फिर गर्लफ्रेंड का भी किया कत्ल

तस्वीर स्त्रोत- News 18

Highlightsहत्या के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तारी के लिए तलाश ही रही थी कि तभी अश्विनी उर्फ जॉनी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। गोली लगने के बाद प्रेमिका को अस्पताल में एडमिट किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक शख्स अश्विनी उर्फ जॉनी ने पांच दिन में तीन लोगों की हत्या कर दी है। इसमें शख्स की प्रेमिका और दो लड़के शामिल हैं। सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका को पांच गोलियां मारी, वो भी इसलिए क्योंकी लड़की की शादी किसी और से तय हो गई थी। गोली लगने के बाद प्रेमिका को अस्पताल में एडमिट किया गया था। जहां मंगलवार (एक अक्टूबर) को प्रेमिका की मौत हो गई थी। आरोपी फिलहाल फरार है। 

घटना बढ़ापुर के मोहल्ला नवमी की है। अश्विनी उर्फ जॉनी पर चार दिन पहले बिजनौर में ही अपने रिश्ते के दो भाइयों के मौत का आरोप है। मृतक के नाम चंद्रभान उर्फ राहुल और नरेश है। चंद्रभान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष भीम सिंह कश्यप का बेटा था। उन दोनों से जॉनी की न‍िजी दुश्मनी थी। 

हत्या के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तारी के लिए तलाश ही रही थी कि तभी अश्विनी उर्फ जॉनी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी।  

न्यूज 18 के मुताबिक, सोमवार(एक अक्टूबर) दोपहर घर में प्रेमिका नितिका  परिवारवालों के साथ बैठकर टीवी देख रही थी। इसी दौरान बढ़ापुर निवासी आरोपित अश्विनी उर्फ जॉनी उनके घर में घुस आया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। नितिका ने भागने की कोशिश की लेकिन फिर भी उसे पांच गोलियां लगी। आरोप है कि हमलावर ने परिवार वालों को भी गोली मारने की धमकी दी। खबर के मुताबिक प्रेमिका की शादी किसी और जगह तय हो जाने से अश्वनी नाराज था। पुलिस उसकी तलाश में उत्तराखंड और दिल्ली में भी दबिश दे रही है। 

Web Title: uttar pradesh bijnor man killed her girlfriend and two relative brother

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे