लाइव न्यूज़ :

यूपी के बीजेपी नेता के बेटे ने मां की गोलियों से भूनकर की हत्या, वजह जान आपको भी होगी हैरानी

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 25, 2018 02:13 IST

घटना यूपी बिजनौर की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Open in App

लखनऊ, 25 मार्च; उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बीजेपी नेता के बेटे ने अपनी मां की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी है। घटना शनिवार 24 मार्च का है। आरोपी का नाम विवेक कुमार है। विवेक अपनी मां की हत्या करने के बाद घर से फरार हो गया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी विवेक को गिरफ्तार कर लिया है। 

शादी की बात को लेकर मां से था विवाद

बिजनौर पुलिस के मुताबिक हत्या घर में किसी बात को लेकर तनाव की वजह से हुई है। हालांकि पुलिस ने अभी साफतौर पर कुछ नहीं कहा है। दरअसल हाल ही में 12 मार्च को विवेक की शादी हुई थी। शादी की किसी बात को लेकर ही विवेक की मां से अनबन हो रही थी। 

पिता की लाइसेंसी बंदूक से हत्या

पुलिस के अनुसार शादी के विवाद को लेकर ही विवेक ने अपने पिता की  लाइसेंसी बंदूक से मां सुमन देवी की हत्या कर दी। सुमन देवी की उम्र 55 साल की थी। विवेक ने मां पर एक नहीं बल्कि ताबड़तोड़ कई गोलियां चला दी। जिससे मौके पर ही सुमन देवी की मौत हो गई। 

हिंदू युवा वाहिनी का ब्लॉक अध्यक्ष है आरोपी 

स्थानीय लोगों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि पुलिस को वहां से छह खोखे बरामद हुए थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि मृतका के शरीर पर दो ही गोलियों के निशान हैं। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो जाएगा कि कितनी गोलियां लगी हैं। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि विवेक हिंदू युवा वाहिनी का ब्लॉक अध्यक्ष भी था। 

शादी के बाद घर में था तनाव का माहौल

स्थानीय लोगों के मुताबिक विवेक अपनी शादी से नाखुश था। जिसको लेकर अक्सर उसके घर में तनाव का माहौल बना रहता था। लेकिन परिवाल वालों का कहना है कि शादी को लेकर ऐसी कोई बात नहीं है। शादी काफी अच्छे से हुई थी। 

बिजनौर विधायक के पीआरओ हैं आरोपी के पिता 

पुलिस के मुताबिक आरोपी विवेक कुमार के पिता नरेश कुमार बीजेपी के नेता हैं। नरेश कुमार बिजनौर की हल्दौर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक ओमकुमार के पीआरओ हैं। नरेश कुमार र हल्दौर गन्ना सोसायटी के चेयरमैन भी हैं। जिस बंदूक से आरोपी विवेक ने हत्या की वह नरेश कुमार के ही नाम पर है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज