लाइव न्यूज़ :

ICU में नाबालिग से हॉस्पिटल के ही पांच स्टाफ ने बांध कर किया गैंगरेप, मुंह पर लगा था ऑक्सिजन मास्क

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 3, 2018 22:18 IST

लड़की ने घटना के बारे में ऑक्सीजन मास्क हटने के बाद शुक्रवार को अपनी दादी को बताया, उसके बाद शनिवार को इस घटना की एफआईआर दर्ज कराई गई है।  

Open in App

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में रेप की घटना सामने आई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बदायूं रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती नाबालिग से गैंगरेप किया गया है। आरोप है कि हॉस्पिटल के ही पॉंच स्टाफ ने मिलकर रेप किया है। जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया पीड़िता के मुंह पर ऑक्सिजन मास्क लगा था। 

आरोपियों ने पीड़िता के मुंह पर ऑक्सिजन मास्क लगा होने के बाद भी नाबालिग की आंखों को पट्टी से बांधा और हाथ-पैर भी बांध कर पांचों ने बारी-बारी से रेप किया। 

लड़की ने घटना के बारे में ऑक्सीजन मास्क हटने के बाद शुक्रवार को अपनी दादी को बताया, उसके बाद शनिवार को इस घटना की एफआईआर दर्ज कराई गई है।  

पॉंच आरोपियों ने बारी-बारी से किया रेप

पीड़िता ने शिकायत में बताया, घटना के वक्त भी उसके मुंह पर ऑक्सिजन मास्क लगा था, इसी दौरान उसे नशे का इंजेक्शन दिया गया, वह बेहाश होने लगी। इसी बीच उसकी आंख पर पट्टी बांध दी गई, दोनों हाथ पैर भी बांधने के बाद उसके साथ पांचों कर्मचारियों ने रेप किया। जिसमें एक कंपाउंडर है जबकि चार आरोपी अस्पताल में सफाई और अन्य कार्य करते हैं। 

बुधवार तक वेंटिलेटर पर थी पीड़िता

शुक्रवार तक उसके मुंह पर मास्क लगा रहा। इस कारण पिता जब देखने आता था तो इशारे में आपबीती बताया करती थी, लेकिन पिता समझ नहीं पाते थे। नाबालिग के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को कीड़े ने काट लिया था। जिसके बाद सोमवार को उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। जिसके बाद डॉक्टरों से उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया था। बुधवार तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद जब हालत कुछ सामान्य हुई तो उसी रात को पांच कर्मचारियों ने रेप किया। 

नहीं हुई कोई गिरफ्तारी 

पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा है। हालांकि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक वह पीड़िता के मेडिकल रिपोर्ट का इंतजारा कर रहे हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगैंगरेपरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला