लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बाराबंकी में बहन के रिलेशनशिप से नाराज भाई बना कातिल, बहन का कटा सिर हाथ में लेकर पहुंचा थाने

By अंजली चौहान | Updated: July 22, 2023 11:25 IST

Open in App
ठळक मुद्देबाराबंकी में बहन का कटा सिर लेकर घुमता दिखा भाई हत्या के बाद पुलिस के पास सिर लेकर पहुंचा भाईबहन के रिश्ते से नाराज था आरोपी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक भयावह घटना सामने आई है जिसने भाई-बहन के रिश्तें को कलंकित कर दिया।  लखनऊ से लगभग 50 किलोमीटर दूर यूपी के बाराबंकी जिले के मिठवारा गांव में एक 22 वर्षीय युवक अपनी बहन की हत्या कर गला काट दिया।

आरोपी भाई यही नहीं रूका बल्कि उसने गला काटने के बाद उसका कटा सिर लेकर सड़कों पर दौड़ता हुआ वह थाने पहुंचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह भयावह वीडियो देख हर कोई हैरान है।  

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का नाम  रियाज है और उसकी बहन आशिफा जो अपने ही समुदाय के एक लड़के से प्यार करती थी और उसके साथ रिश्ते में थी। शुक्रवार को रियाज को इस बारे में पता चला तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया।

गुस्से में आकर उसने अपनी छोटी बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद रियाज खुद अपने हाथ में बहन का सिर लेकर बाराबंकी थाने पहुंचा। जहां आरोपी को देख पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने रियाज पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया। जब युवक अपनी बहन का कटा हुआ सिर पकड़कर सड़क पर चल रहा था तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सतर्क कर दिया।

एसपी (बाराबंकी) डीके सिंह ने कहा, आरोपी ने बिना किसी प्रतिरोध के पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और अपना अपराध कबूल कर लिया। पीड़िता की पहचान 18 वर्षीय आशिफा के रूप में हुई।

गांव के युवक से प्यार करने पर नाराज था भाई 

पुलिस पूछताछ के मुताबिक, युवक ने बिना किसी विरोध के अपना गुनाह काबूल किया है और पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह परेशान था क्योंकि उसकी बहन का उसके गांव के ही समुदाय के चांद बाबू के साथ रिश्ता था। रियाज ने इसके लिए अपनी बहन को समझाया भी लेकिन वह जब नहीं मानी तो भाई ने उसका सिर ही काट दिया।

पुलिस के मुकाबिक, आशिफा पहले भी अपने प्रेमी चांद बाबू के साथ भाग चुकी है। उस समय लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की तो आशिफा को चांद बाबू के साथ पकड़ लिया। उस समय पुलिस ने लड़की के प्रेमी को जेल भेज दिया और आशिफा नाबालिग थी इसलिए उसे परिवार को सौंप दिया गया। 

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन फिर से चांद बाबू के प्रति नरम रुख विकसित कर रही थी, जिसके कारण परिवार के सदस्यों को सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा। 

एएसपी आशुतोष मिश्रा ने कहा कि रियाज़ ने इस मुद्दे पर अपनी बहन के साथ बहस के बाद अपने घर में एक तेज धार वाले हथियार से उसका सिर काट दिया। वह आत्मसमर्पण करने के लिए पुलिस स्टेशन चला गया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज