Uttar pradesh ki khabar: राशन वितरण को लेकर हंगामा, दो गुटों में पथराव, 12 लोग जख्मी, 50 नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा

By भाषा | Published: April 8, 2020 02:51 PM2020-04-08T14:51:39+5:302020-04-08T14:51:39+5:30

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में राशन वितरण किया जा रहा था। इस बीच दो गुटों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस के दौरान दोनों गुटों में पथराव हो गया। इस घटना में 12 लोग जख्मी हो गए।

Uttar pradesh aligarh Uproar distribution ration stone pelting two groups 12 injured 50 named 100 unknown people fir | Uttar pradesh ki khabar: राशन वितरण को लेकर हंगामा, दो गुटों में पथराव, 12 लोग जख्मी, 50 नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा

गिरफ्तारी की खबर सुनते ही भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ नेता थाने पहुंच गये। (file photo)

Highlightsग्राम प्रधान चमन खान समेत 50 नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने संवाददाताओं को बताया कि इन दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है। 

अलीगढ़ःअलीगढ़ जिले के गांधी पार्क क्षेत्र में राशन वितरण को लेकर दो गुटों के बीच पथराव में 12 लोग जख्मी हो गये। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को गांधी पार्क थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव में राशन वितरण के दौरान दो समुदायों के गुट आमने-सामने आ गये।

पथराव में दोनों ओर के कुल 12 लोग जख्मी हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर जिलाधिकारी (नगर) राकेश कुमार मालपानी ने बताया कि इस मामले में ग्राम प्रधान चमन खान समेत 50 नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

इनमें से छह को गिरफ्तार किया गया है। हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। इस बीच, मंगलवार को ही हुई एक अन्य घटना में कुआरसी थाना क्षेत्र में भाजपा पार्षद वीरेन्द्र सिंह को राशन वितरण को लेकर हुए विवाद में कन्हैया लाल नामक मजदूर पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

सिंह की गिरफ्तारी की खबर सुनते ही भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ नेता थाने पहुंच गये। करीब दो घंटे तक बहस-मुबाहिसे के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने संवाददाताओं को बताया कि इन दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है। 

Web Title: Uttar pradesh aligarh Uproar distribution ration stone pelting two groups 12 injured 50 named 100 unknown people fir

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे