लाइव न्यूज़ :

यूपी: आगरा में छात्रा को जलाया गया जिंदा, भाई और रिश्तेदारों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

By भाषा | Updated: December 25, 2018 20:10 IST

आगरा के थाना मलपुरा अंतर्गत लालऊ गांव की कक्षा दसवीं की छात्रा 18 दिसंबर को स्कूल से वापस लौट रही थी, जब ये घटना हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक, छात्रा संजलि को जिस जगह पर जलाया गया वहां पुलिस को पहला सबूत लाइटर मिला। छात्रा की मौत के बाद पुलिस की टीम योगेश के घर की तलाशी लेने पहुंची तो उन्हें एक पत्र मिला।जिस जगह पर छात्रा को जलाया गया उससे ठीक 100 मीटर की ही दूरी पर 23 नवंबर को उसके पिता हरेंद्र पर भी हमला हुआ था। 

उत्तरप्रदेश के आगरा में छात्रा संजलि को जिंदा जलाने के मामले को सुलझा लेने का दावा करते हुए पुलिस ने कहा है कि उसके चचेरे भाई ने ही कथित तौर पर उसे आग लगायी थी। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि जांच में पाया गया कि मामले का मुख्य आरोपी लड़की का चचेरा भाई योगेश था। योगेश के अलावा उसके कुछ रिश्तेदारों की भी इस हत्याकांड में संलिप्तता थी। पुलिस के मुताबिक, छात्रा संजलि को जिस जगह पर जलाया गया वहां पुलिस को पहला सबूत लाइटर मिला। इस लाइटर के जरिये जांच आगे बढ़ी। इस लाइटर पर आरोपियों के फिंगर प्रिंट मिले।उन्होंने बताया कि जांच के दौरान योगेश के रिश्तेदार विजय और आकाश का नाम भी आरोपी के तौर पर सामने आया। योगेश पहले ही खुदकुशी कर चुका है। विजय, योगेश के मामा का बेटा है जबकि आकाश, विजय का रिश्तेदार बताया जाता है। छात्रा की मौत के बाद पुलिस की टीम योगेश के घर की तलाशी लेने पहुंची तो उन्हें एक पत्र मिला। इसके बाद साफ हो गया कि योगेश की इस मामले में भूमिका संदिग्ध है। घटना के बाद लड़की को 60 फीसदी जली हुयी हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गयी थी।  जिस जगह पर छात्रा को जलाया गया उससे ठीक 100 मीटर की ही दूरी पर 23 नवंबर को उसके पिता हरेंद्र पर भी हमला हुआ था। आगरा के थाना मलपुरा अंतर्गत लालऊ गांव की कक्षा दसवीं की छात्रा 18 दिसंबर को स्कूल से वापस लौट रही थी । वह अकोला के एक इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। रोजाना की तरह वह अपनी साइकिल से घर वापस लौट रही थी ।जैसे ही वह अपने घर के करीब पहुंची, तभी वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने लड़की पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे आग के हवाले कर दिया । छात्रा की हत्या और योगेश की मौत को लेकर पुलिस ने कड़ियां जोड़ना शुरू की, तो शुरूआती जांच में मामला एकतरफ़ा प्यार का निकल कर सामने आया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना