लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh: गौरव महोत्सव में विस्फोट से 4 बच्चों की मौत, 3 पर एफआईआर दर्ज

By धीरज मिश्रा | Updated: February 15, 2024 10:59 IST

Gaurav Mahotsav: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दौरान एक विस्फोट में चार बच्चों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी एडीजी भानु भास्कर ने दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दौरान एक विस्फोट में चार बच्चों की मौत3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्जमृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता

Gaurav Mahotsav: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव के दौरान एक विस्फोट में चार बच्चों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी एडीजी भानु भास्कर ने दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है।

राहत बचाव कार्य के लिए सभी टीम मौके पर हैं। घटना की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं, अन्य लोगों के खिलाफ जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक यह विस्फोट उत्सव में आतिशबाजी के दौरान हुआ।

यहां बताते चले कि चित्रकूट इंटर कालेज के मैदान में बुधवार को बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में आतिशबाजी शो की तैयारी थी। इसी दौरान विस्फोट हो गया। जिसमें चार की मौत हो गई।

वहीं, इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि जनपद चित्रकूट में दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एडीजी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच के लिए निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को तत्काल 5 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का समुचित उपचार निःशुल्क कराया जाएगा।

चित्रकूट के डीएम अभिषेक आनंद ने बताया कि बुंदेलखंड के सभी जिलों में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसके समापन के लिए आतिशबाजी का कार्यक्रम तय था। हमें सूचना मिली कि एक विस्फोट हुआ है। घायलों को प्रयागराज मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

एक्स सीएम ने सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड महोत्सव में हुआ विस्फोट बेहद दुखद है। भाजपा सरकार नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ का मुआवज़ा दे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशचित्रकोंडाबुंदेलखंडयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार