लाइव न्यूज़ :

आगरा में आधी रात को यात्रियों से भरी बस के 'हाईजैक' होने की सूचना से हड़कंप, फिल्मी अंदाज में हुआ सबकुछ, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: August 19, 2020 11:40 IST

आगर में यात्रियों से भरी एक बस के आधी रात को उठा ले जाने के मामले ने प्रशासन तो आधी रात को सकते में डाल दिया। ड्राइवर और दूसरे यात्री सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि किसी फाइनेंस कंपनी के युवकों ने बस को उठाने की घटना को अंजाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा में 34 यात्रियों से भरी बस को आठ- नौ युवकों ने अपने कब्जे में कर लियागुरुग्राम से मध्य प्रदेश के पन्ना में अमानगंज के लिए रवाना हुई थी बस

उत्तर प्रदेश के आगरा दक्षिणी बाईपास पर महुअर के पास मंगलवार देर रात गुड़गांव से पन्ना (छतरपुर) जा रही स्लीपर कोच बस को कुछ युवकों ने कथिततौर पर अगवा कर लिया। आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने बुधवार को बताया कि घटना देर रात की है। उन्होंने बताया कि अभी तक की छानबीन में पता चला है कि रात दो बजे बस इटावा से आगे निकल गई थी।

एसएसपी ने घटना के बारे में कहा कि मध्य प्रदेश के डबरा के रहने वाले रमेश स्लीपर बस संख्या यूपी 75 एम-3516 में 34 यात्रियों को लेकर मंगलवार शाम को गुरुग्राम से मध्य प्रदेश के पन्ना में अमानगंज के लिए रवाना हुए थे।

उन्होंने बताया कि रात 10.30 बजे बस आगरा के दक्षिणी बाइपास के रायभा टोल प्लाजा के पास पहुंची थी कि तभी वहां बोलेरो व जाइलो में सवार आठ- नौ युवकों ने खुद को फाइनेंसकर्मी बताकर इसे रोक लिया। एसएसपी ने बताया कि युवकों ने चालक से बस से नीचे उतरने को कहा लेकिन वह नहीं उतरा और बस लेकर आगे चल दिया।

बस का पीछा कर रोका

अधिकारी ने बताया कि गाड़ी सवारों ने बस का पीछा किया और मलपुरा क्षेत्र में न्यू दक्षिणी बाईपास पर ही उन्होंने बस को ओवरटेक कर उसे रोक लिया। उन्होंने बताया कि युवकों ने चालक और परिचालक को जबरन बस से नीचे खींच लिया।

युवकों ने सवारियों से कहा कि वे शांत रहें और किसी को कोई खतरा नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार युवक बस में बैठ गए। एक ने स्टेयरिंग संभाल ली और वे बस ले कर चले गए। उन्होंने बताया कि कुछ युवकों ने चालक-परिचालक को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उन्हें दिल्ली-कानपुर हाईवे पर कुबेरपुर के पास छोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि उस समय सुबह के चार बजे थे। चालक और परिचालक ने मलपुरा थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही एसएसपी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फाइनेंस का ही लग रहा है मगर अंदाज दुस्साहसिक है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज किया जा रहा है। बस और सवारियों का पता लगाया जा रहा है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी