लाइव न्यूज़ :

शादी का प्रस्ताव ठुकराया तो ब्लेड से प्रेमिका की गर्दन काटी और फिर प्रेमी ने खुद का गला काटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2026 21:05 IST

Usmanpur: पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों एक दूसरे को जानते थे, एक ही इलाके में रहते थे और युवक युवती पर शादी के लिए कथित तौर पर दबाव बना रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना 24 जनवरी को रात करीब 8:15 बजे हुई।पुलिस को युवती और 23 वर्षीय युवक मिला, जिनकी गर्दनों पर ब्लेड के गहरे घाव थे।अधिकारी ने कहा कि कमरे से ब्लेड से सना हुआ ब्लेड भी मिला।

नई दिल्लीः दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में विवाह से इनकार करने पर एक व्यक्ति ने होटल के कमरे के अंदर 21 वर्षीय युवती का कथित तौर पर गला काट दिया और फिर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना 24 जनवरी को रात करीब 8:15 बजे हुई।

उन्होंने कहा कि पुलिस को युवती और 23 वर्षीय युवक मिला, जिनकी गर्दनों पर ब्लेड के गहरे घाव थे। अधिकारी ने कहा कि कमरे से ब्लेड से सना हुआ ब्लेड भी मिला। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों एक दूसरे को जानते थे, एक ही इलाके में रहते थे और युवक युवती पर शादी के लिए कथित तौर पर दबाव बना रहा था। पुलिस ने कहा कि युवक ने युवती को मुलाकात के बहाने होटल में बुलाया और जब युवती ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया तो उसने ब्लेड से उसपर हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार इसके बाद युवक ने अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित भारतीय न्याय सहिंता की धारा 109 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसCrime Branchक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली क्राइमdelhi crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश