लाइव न्यूज़ :

मौत के लिए खुद जिम्मेदार, सुसाइड नोट लिख चादर के सहारे पंखे से लटका, जम्मू का रहने वाला यूपीएससी आकांक्षी तरुण ने दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2025 21:49 IST

पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6:32 बजे राजिंदर नगर थाने को पीसीआर कॉल से घटना की सूचना मिली।

Open in App
ठळक मुद्देकमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।अपनी मौत के लिए अकेला जिम्मेदार है।संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

नई दिल्लीः मध्य दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के 25 वर्षीय एक आकांक्षी ने कथित तौर पर अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी मौत के लिए अकेला जिम्मेदार है।’’ पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6:32 बजे राजिंदर नगर थाने को पीसीआर कॉल से घटना की सूचना मिली।

इसने कहा, ‘‘एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची जहां तरुण ठाकुर का शव एक चादर के सहारे पंखे से लटका हुआ था।’’ तरुण मूल रूप से जम्मू का रहने वाला था और यहां किराए के मकान में रह रहा था। मामला तब सामने आया जब तरुण के पिता सुबह से उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

फिर उन्होंने तरुण के मकान मालिक से संपर्क किया। इसके बाद मकान मालिक उसके कमरे में पहुंचा तो देखा कि बंद कमरे में तरुण फंदे से लटका हुआ है। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि घर में सात एकल कमरे हैं, जिनमें यूपीएससी के आकांक्षी रहते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि तरुण का मोबाइल फोन मौके पर मिला और गुरुग्राम में रहने वाले उसके भाई को घटना के संबंध में सूचित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अपराध शाखा की टीम को भी मुआयने के लिए बुलाया गया। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच जारी है तथा आत्महत्या का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिससंघ लोक सेवा आयोगJammu
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?