लाइव न्यूज़ :

UP: एक और बेटी चढ़ी दहेज की भेट, 10 लाख कैश और कार की मांग न पूरी करने पर तेजाब पीने को किया मजबूर; महिला की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2025 11:26 IST

UP: गुलफिजा के पिता फुरकान की शिकायत के बाद सात लोगों- परवेज, आसिम, गुलिस्ता, मोनिश, सैफ, डॉ. भूरा और बब्बू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App

UP: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा कथित तौर पर तेजाब पीने के लिए मजबूर किए जाने के बाद 23 वर्षीय एक महिला की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की पहचान गुलफिजा के रूप में हुई है। गुलफिजा की शादी लगभग एक साल पहले डिडौली थाना क्षेत्र के कालाखेड़ा गांव में परवेज से हुई थी।

गुलफिजा के परिवार के अनुसार, उसके ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे और कथित तौर पर 10 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त को आरोपियों ने गुलफिजा को कथित तौर पर तेजाब पीने के लिए मजबूर किया।

उन्होंने बताया कि गुलफिजा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया और 17 दिनों तक ज़िंदगी और मौत से जूझने के बाद बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।

गुलफिजा के पिता फुरकान की शिकायत के बाद सात लोगों- परवेज, आसिम, गुलिस्ता, मोनिश, सैफ, डॉ. भूरा और बब्बू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शक्ति सिंह ने कहा, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद, दहेज हत्या से संबंधित धाराएं जोड़ी जाएंगी।" 

टॅग्स :अमरोहायूपी क्राइमउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत