लाइव न्यूज़ :

UP Crime: गैंगरेप के बाद पीड़िता की मौत, 5 महीने की थी गर्भवती; जांच जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2024 11:31 IST

UP Crime: उसे अंततः दूसरे चिकित्सा केंद्र और फिर एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

Open in App

UP Crime:  उत्तर प्रदेश में एक सामूहिक बलात्कार पीड़िता की जिला महिला अस्पताल में मौत हो गई। दुष्कर्म के बाद पीड़िता पांच माह की गर्भवती थी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार महिला (40) पांच माह की गर्भवती थी और दुष्कर्म के बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ रही थी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और 10 साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि महिला का बेटा 20 साल का है और उसका परिवार मुश्किल से अपना गुजारा कर पाता था। जैन ने बताया, ‘‘ जुलाई में चार से छह लोगों ने उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया और जब महिला की सेहत खराब रहने लगी तब परिवार को घटना की जानकारी हुई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जब महिला के परिवार को उसकी स्थिति के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और उसकी चिकित्सकीय जांच कराई गई। जांच से पता चला कि वह पांच महीने की गर्भवती थी और उसमें खून की बेहद कमी थी।’’

पुलिस ने 13 दिसंबर को पांच संदिग्धों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब अस्पताल ने पीड़िता की गंभीर हालत के बारे में उन्हें सूचित किया तो तीन कांस्टेबल ने रक्तदान किया लेकिन महिला की हालत बिगड़ती गई। उसे अंततः दूसरे चिकित्सा केंद्र और फिर एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ गहन देखभाल के बावजूद सोमवार रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस ने नामजद संदिग्धों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। 

टॅग्स :गैंगरेपयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?