उत्तर प्रदेश में नाबालिग ने किया लड़के का रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By अनुराग आनंद | Published: December 12, 2020 04:56 PM2020-12-12T16:56:00+5:302020-12-12T16:59:41+5:30

उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शामली में एक 6 साल के लड़के के साथ रेप की घटना सामने आ रही है।

UP: Unnatural misconduct with a 6-year-old boy, a minor caught on charges | उत्तर प्रदेश में नाबालिग ने किया लड़के का रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlights6 साल के लड़के के साथ दुराचार करने के आरोप में पुलिस ने नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है।आज से ठीक एक साल पहले दिसंबर 2019 में मुंबई में एक 22 साल के लड़के के साथ रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया था।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में छह साल के एक लड़के के साथ एक किशोर ने कथित तौर पर यौन दुराचार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। शिकायत के अनुसार शुक्रवार को कांधला कस्बे में घर के बाहर खेल रहे लड़के को पेस्ट्री खिलाने के बहाने पास के एक स्थान पर ले जाया गया।

कांधला थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चे के साथ 16 साल के लड़के ने यौन दुराचार किया था और फरार हो गया। इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर किशोर को पकड़ा गया है। किशोर से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले भी इस तरह के मामले आए हैं सामने-

बता दें कि यह रेप का पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी रेप के मामले सामने आते रहे हैं। एनडीटीवी के खबर मुताबिक,  आज से ठीक एक साल पहले दिसंबर 2019 में मुंबई में एक 22 साल के लड़के के साथ रेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया था। चार लोगों ने पीड़ित को अगवा कर उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था।आरोपियों ने पीड़ित को बताया था कि वह लोग सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर उसके साथ जुड़े हुए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल था।

बीते दिनों राजस्थान में एक नाबालिग लड़के ने लड़के व लड़की के साथ दुराचार करने की बात कही है-

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान के अलवर जिले से पिछले सप्ताह एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक गांव में एक 15 साल के लड़के ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक 4 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। दैनिक भास्कर के मुताबिक, आरोपी नाबालिग है। पुलिस के सामने नाबालिग आरोपी ने कहा कि इसमें कौन सी नई बात है इससे पहले भी वह लड़के व लड़कियों के साथ इस तरह के घटना को अंजाम देता रहा है। उसने बताया कि कुछ लड़कों के साथ भी उसने ऐसा किया है।

(एजेंसी इनपुट)

Web Title: UP: Unnatural misconduct with a 6-year-old boy, a minor caught on charges

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे