लाइव न्यूज़ :

UP: कन्नौज के एक मन्दिर में मांस फेंकने से मचा बवाल, गुस्साई भीड़ ने इलाके के 3 मांस दुकानों में लगाई आग, तालग्राम-इंदरगढ़ मार्ग पर किया चक्का जाम

By आजाद खान | Updated: July 17, 2022 08:01 IST

बताया जा रहा है कि मामले में गुस्साई भीड़ ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया और तालग्राम-इंदरगढ़ मार्ग को जाम कर रखा था। आरोपियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही विरोध बन्द हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देकन्नौज जिले के एक मन्दिर में मांस फेंका गया है। इस घटना के बाद लोगों ने तीन मांस की दुकानों को आग लगा दी है।पुलिस ने मामले में सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के एक मन्दिर में मांस का टुकड़ा फेंकने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि अराजक तत्वों द्वारा इस मांस के टुकड़े को कब फेंका गया है, इसका तो अभी पता नहीं चला है, लेकिन मामले में जांच जारी है। वहीं इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने पास के मांस के दुकानों में आग भी लगा दी है। यही नहीं उन लोगों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन भी किया और चक्का जाम भी किया। मामले में पुलिस द्वारा यह कहा गया है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला

यह घटना उत्तर प्रदेश के कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव के एक मन्दिर में घटी है। बताया जा रहा है कि मन्दिर का पुजारी जगदीश जाटव ने जब सुबह चार मन्दिर में मांस का टुकड़ा पड़ा देखा तो उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी थी। इसके बाद इन लोगों ने पुलिस को खबर किया था जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मन्दिर से मांस को हटवाया और फिर साफ सफाई हुई। 

गुस्साई भीड़ ने जलाए मांस के तीन दुकान

इस बात से नाराज लोगों ने मन्दिर के पास में मौजूद तीन मांस के दुकानों में आग लगा दी है। यही नहीं मामले में नाराज स्थानीय हिंदू संगठनों के सदस्यों ने जमकर विरोध-प्रदर्शन भी किया और तालग्राम-इंदरगढ़ मार्ग को जाम कर दिया था। 

पुलिस के सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर विरोध रूका

मामले में बोलते हुए पुलिस ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों को जब इस बात का आश्वासन दिया गया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी तब जाकर यह विरोध प्रदर्शन रूका था। 

वहीं जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि फिलहाल माहौल अभी नियंत्रण में है और शान्ति बनाए रखने के लिए पुलिस की एक टीम को वहां तैनात किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरोड सेफ्टीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला