लाइव न्यूज़ :

अतीक और अशरफ हत्याकांड में यूपी पुलिस को मिली क्लीन चिट, जांच आयोग ने कहा- 'इस घटना को टालना संभव नहीं था'

By राजेंद्र कुमार | Updated: August 1, 2024 20:06 IST

प्रदेश विधानसभा के पटल पर गुरुवार को रखी गई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में लिखा गया है कि दोनों माफिया की हत्या पूर्व नियोजित नहीं थी और प्रयागराज पुलिस की गिरफ्त में रहे दोनों माफिया की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कोई लापरवाही नहीं बरती।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट में लिखा गया है कि दोनों माफिया की हत्या पूर्व नियोजित नहीं थीइसमें कहा गया है- दोनों माफिया की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कोई लापरवाही नहीं बरतीरिपोर्ट में आगे कहा गया है कि स्थिति ही ऐसी बनी की घटना को टालना संभव नहीं था

लखनऊ: बीते साल प्रयागराज में पुलिस हिरासत में हुए अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड में आई न्यायिक आयोग की जांच रिपोर्ट में यूपी पुलिस को बड़ी राहत मिल गई है। प्रदेश विधानसभा के पटल पर गुरुवार को रखी गई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में लिखा गया है कि दोनों माफिया की हत्या पूर्व नियोजित नहीं थी और प्रयागराज पुलिस की गिरफ्त में रहे दोनों माफिया की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कोई लापरवाही नहीं बरती।

स्थिति ही ऐसी बनी की घटना को टालना संभव नहीं था। न्यायिक आयोग की जांच रिपोर्ट में यूपी पुलिस को क्लीन चिट दी गई है। बीते साल 15 अप्रैल 2023 की रात अतीक अहमद और अशरफ अहमद की पुलिस सुरक्षा के दौरान तीन युवकों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। योगी सरकार ने इस हत्याकांड की न्यायिक जांच कराने के फैसला किया।

इस हत्याकांड की जांच के लिए जो न्यायिक जांच टीम गठित की गई थी, उसमें झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति अरविंद कुमार त्रिपाठी, पूर्व पुलिस महानिदेशक सुबेश कुमार सिंह, इसके अलावा सेवानिवृत्त जिला जज बृजेश कुमार सोनी शामिल थे।

न्यायिक जांच टीम की रिपोर्ट गुरुवार को प्रदेश विधानसभा में स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने रखी। न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड में प्रदेश पुलिस को क्लीन चिट मिल गई। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, अतीक अहमद और अशरफ अहमद पुलिस सुरक्षा में 15 अप्रैल 2023 को मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल के परिसर में मीडिया के भेष में आए सनी सिंह, लवलेश तिवारी और अरुण मौर्य नाम के तीन लड़कों ने अतीक अहमद और अशरफ अहमद पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से मौके पर अतीक और अशरफ की मौत हो गई। रिपोर्ट में बताया गया कि अतीक और अशरफ की हत्या पूर्व नियोजित नहीं थी। पुलिस की तरफ से कोई लापरवाही नहीं बरती गई। पुलिस के लिए घटना को टालना संभव नहीं था।

उमेश पाल की हत्या बनी अतीक के अंत का कारण

पुलिस सुरक्षा में मारे गए अतीक अहमद और उसके भाई अरशद अहमद पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। प्रयागराज में दिनदहाड़े वकील उमेश पाल की हत्या कराए जाने का आरोप भी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद पर लगा था। उमेश पाल की हत्या को अतीक के बेटे असद और उसके गुर्गों ने अंजाम दिया था। 

प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में दिनदहाड़े घर के सामने ही उमेश पाल गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. वारदात के समय अतीक गुजरात के साबरमती जेल में बंद था, जबकि अशरफ बरेली जेल में बंद था। इन दोनों को योगी सरकार के प्रयास से सूबे में लाया गया और प्रयागराज में दर्ज मुकदमों में इन दोनों की पेशी के लिए उन्हें लाया गया था।

इस दरमियान इन दोनों को तीन युवकों ने गोली मार दी थी। कहा जा रहा है कि वकील उमेश पाल की ह्त्या बनी अतीक अहमद और उसके भाई की मौत की वजह। 

टॅग्स :अतीक अहमदउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी