लाइव न्यूज़ :

'अगला नंबर तेरा है', कमलेश तिवारी के बाद इस हिंदू नेता को मिली जान से मारने की धमकी, मायावती की मूर्ति तोड़ आए थे सुर्खियों में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2019 16:37 IST

अमित जानी लखनऊ में मायावती की मूर्ति तोड़कर रातों रात सुर्खियां में आ गया था। अमित जानी उत्तर प्रदेश का एक कुख्यात माफिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे 18 अक्टूबर 2019 को लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की  गला रेतकर और गोली मारकर न‍िर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों को देखते हुए अमित जानी ने उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना का गठन किया था। 

हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश के नोएडा में अमित जानी को अब जान से मारने की धमकी मिली है। इनको पत्र लिखकर जान से मारने की धमकी मिली है। अमित जानी  उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मूर्ति तोड़कर सुर्खियों में आए थे। पुलिस को जैसे ही इस बात की सूचना मिली है, उन्होंने जांच शरू कर दी है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये धमकी भरा पत्र कहां से आया है। 18 अक्टूबर 2019 को लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की  गला रेतकर और गोली मारकर न‍िर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। 

अमित जानी को धमकी भरे पत्र में लिखा हुआ है, अब कमलेश तिवारी के बाद नोएडा में तुम्हारा ही अगला नंबर है। अमित जानी के घर एक नकाबपोश महिला ये पत्र देने आई थी। खबर के मुताबिक नोएडा में हिंदू नेता अमित जानी के घर पर एक नकाबपोश महिला घर के गार्ड को पत्र देकर चली गई। महिला ऑटो में सवार होकर आई थी। 

पत्र के मिलने के बाद अमित जानी ने नोएडा के सेक्टर 20 में एफआईआर दर्ज करवाया। पुलिस इलाके की सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस ने अमित जानी को कहीं से आने-जाने के लिए मना कर दिया है। साथी पुलिस ने उन्हें सुरक्षा भी दी है। 

अमित जानी लखनऊ में मायावती की मूर्ति तोड़कर रातों रात सुर्खियां में आ गया था। अमित जानी उत्तर प्रदेश का एक कुख्यात माफिया है। महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों को देखते हुए अमित जानी ने उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना का गठन किया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनॉएडाकमलेश तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये