लाइव न्यूज़ :

प्रेम करती हो तो चलो शादी कर ले, प्रस्ताव रखा तो किया इनकार, प्रेमी कृष्णा ने प्रेमिका सोनू को उड़ाया, बिहार के भोजपुर से अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2025 19:29 IST

मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को बिहार के भोजपुर जिले से गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी के युवती के साथ काफी दिनों से प्रेम संबंध थे।आरोपी ने जब युवती से शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने शादी से इनकार कर दिया।आरोपी हत्या करने के बाद नोएडा से बिहार भाग गया था।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना फेस-2 क्षेत्र में प्रेमी द्वारा प्रेमिका की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को बिहार के भोजपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी आरोपी के पास से बरामद किया है। यह घटना 28 नवंबर की है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी के युवती के साथ काफी दिनों से प्रेम संबंध थे।

आरोपी ने जब युवती से शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इस बात से वह आक्रोशित था। पुलिस उपायुक्त (द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि 28 नवंबर की रात को याकूबपुर गांव में रहने वाली 25 वर्षीय युवती सोनू की उसके प्रेमी कृष्णा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को बिहार के भोजपुर जिले से गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस आज नोएडा लेकर आई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देसी तमंचा भी बरामद कर लिया है। आरोपी हत्या करने के बाद नोएडा से बिहार भाग गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाPoliceउत्तर प्रदेशबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला