लाइव न्यूज़ :

मेरठ: विहिप कार्यकर्ताओं ने 'लव जिहाद' रोकने के नाम पर युवक-युवती के साथ की बदसलूकी

By भाषा | Updated: September 24, 2018 18:39 IST

दोनों नौजवानों ने पुलिस को बताया कि वो कमरे पर पढ़ाई कर रहे थे तभी विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला बोल दिया।

Open in App

मेरठ, 24 सितम्बर: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कार्यकर्ताओं ने दो अलग-अलग धर्मों को मानने वाले एक जोड़े के साथ कथित तौर पर अभद्रता की।

उक्त घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिलने एवं छात्र-छात्रा के बालिग होने के कारण पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया।

रविवार को हुई इस घटना के संबंध में मेडिकल थाना पुलिस का कहना है कि छात्र किठौर और छात्रा हापुड़ की रहने वाली है। छात्र जागृति विहार में किराये के कमरे में रहता है जबकि छात्रा मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में रहती है।

दोनों ने पुलिस को बताया कि वे दोस्त हैं। छात्रा ने बताया कि वह अध्ययन करने के लिए अपने दोस्त के कमरे पर आई थी। दोनों पढ़ाई कर रहे थे तभी विहिप कार्यकर्ताओं ने आकर उनसे अभद्रता की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सिविल लाइन) रामअर्ज के अनुसार विहित कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस छात्र-छात्रा को थाने लायी।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर छात्रा ने अपनी मर्जी से कमरे पर आकर अध्ययन करने की बात कही। दोनों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। परिजन भी कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे।

वहीं, विहिप प्रांत कार्यालय प्रमुख मनीष ने आरोप लगाया कि पढ़ाई की आड़ में यहां गलत धंधा हो रहा था। जिसको कमरा किराये पर दिया गया था उसका पहचानपत्र मकान मालिक के पास नहीं था। उन्होंने पुलिस के एंटी-रोमियो अभियान पर भी सवाल उठाए। 

टॅग्स :लव जिहादक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने