लाइव न्यूज़ :

यूपी: गोंडा में हत्या के मामले में तीन सगे भाइयों समेत एक परिवार के चार लोगों को उम्रकैद

By भाषा | Updated: May 21, 2023 14:38 IST

गोंडा जिले की एक अदालत ने हत्या और गैर-इरादतन जानलेवा हमले के मामले में तीन सगे भाइयों समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है।

Open in App

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की एक अदालत ने हत्या और गैर-इरादतन जानलेवा हमले के लगभग छह साल पुराने मामले में तीन सगे भाइयों समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 56-56 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) अभिनव चतुर्वेदी ने रविवार को बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) डॉ. दीनानाथ ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों, बचाव एवं अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयानों और अधिवक्ताओं की दलीलों पर विचार करने के बाद शनिवार को कटरा बाजार थाना क्षेत्र के खिंदौरा गांव निवासी तीन सगे भाइयों-रामरूप, ललितराम और माधवराज तथा ललितराम के बेटे राम सजन को दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास और 56-56 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

अदालत ने जुर्माने की आधी धनराशि मृतक रामकेवल की पत्नी सुनीता और 25 फीसदी धनराशि घायल राम छबीले को उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। अदालत ने आदेश दिया कि सुनवाई के दौरान जेल में बिताई गई अवधि सजा की कुल अवधि में समायोजित की जाएगी। साथ ही जुर्माने की रकम अदा न करने पर दोषियों को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

घटना के संबंध में चतुर्वेदी ने बताया कि खिंदौरा गांव निवासी लल्लू ने 18 जुलाई 2017 को शिकायत दर्ज कराई थी कि रामरूप, ललितराम, माधवराज और राम सजन उसके छप्पर में लगी टटिया उजाड़ रहे थे तथा मना करने पर उन्होंने उसके भाई राम केवल और राम छबीले पर लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शिकायत में कहा गया गया था कि हमले में राम केवल और राम छबीले गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रामकेवल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए