लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: यमुना एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एक की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: May 18, 2020 23:02 IST

Open in App
ठळक मुद्दे हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।  इस दुर्घटना में पश्चिमी चम्पारण के थाना बगहा के गांव रत्नमाला निवासी जहीर (23) की मौत हो गई।

मथुरा:उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बीती रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कार सवार बाकी पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है तथा मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार कार सवार छह व्यक्ति नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे। ये लोग बिहार के रहने वाले थे तथा दिल्ली में ऑटो मैकेनिक का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक लॉकडाउन के चलते काम-धंधा बंद होने से भाड़े पर गाड़ी लेकर अपने घर जा रहे थे। तभी सुरीर क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रही गाड़ी किलोमीटर संख्या 91 पर हादसे का शिकार हो गई।

गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस दुर्घटना में पश्चिमी चम्पारण के थाना बगहा के गांव रत्नमाला निवासी जहीर (23) की मौत हो गई। जावेद आलम, मोहम्मद वहाब, जावेद रहमान, मोहम्मद मेहराव और शकील घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। 

औरैया हादसा: सो रहे प्रवासी मजदूरों पर झपटी मौत

मालूम हो कि प्रवासी मजदूरों को लेकर आ रहा ट्रक जब औरैया जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर मिहौली गांव में रुका तो उन्हें इस बात का दूर-दूर तक भी अहसास नहीं था कि यह जगह उनके कुछ साथियों के लिये अंतिम पड़ाव साबित होगी। ट्रक में सो रहे मजदूरों पर मौत झपटी और 26 लोगों को दबोच ले गई। पुलिस ने बताया कि कुछ मजदूर दिल्ली से आ रहे थे। रास्ते में चाय पीने रूके, उसी समय तड़के तीन बजे से साढ़े तीन बजे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग—19 पर औरैया—कानपुर देहात वाले हिस्से पर हादसा हुआ। कुछ मजदूर गहरी नींद में सोये थे क्योंकि अभी अंधेरा ही था। जब ट्रक और डीसीएम वाहन की टक्कर हुई तो उनकी नींद टूटी लेकिन तब तक कई बेहोश हो चुके थे और कई जख्मी।

डीसीएम ट्रक पर सवार वंदना इस हादसे में बाल-बाल बच गईं। उन्होंने बताया कि वह सो रही थीं और उन्हें नहीं पता कि अचानक क्या हुआ। झटका लगा और वह ट्रक से नीचे गिर पडीं। हादसे में जख्मी वंदना बेहोश हो गयी थीं। जहां हादसा हुआ, सड़क के दोनों ओर खेत हैं। उस वक्त हर ओर अंधेरा था। दुर्घटना के बाद स्थानीय गांव वाले तुरंत मदद के लिए दौड़े और बचाव कार्य में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ जुट गये। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. राज कुमार ने बताया कि यहां लाये गये पांच लोगों की हालत बेहद गंभीर है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार