लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के बागपत में पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

By विनीत कुमार | Updated: August 11, 2020 09:37 IST

उत्तर प्रदेश के बागपत में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या गोली मारकर कर दी गई है। ये घटना मंगलवार सुबह उस समय हुई जब वे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बागपत में एक और मर्डर, वरिष्ठ बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्याबीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की मॉर्निंग वॉक के दौरान की गई हत्या, हमलावर फरार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की मंगलवार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया है। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो सकी है।

संजय खोखर मॉर्निंग वॉक पर अपने खेत के लिए निकले थे, इसी दौरान पहले से घात लगाए इन बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दी। ये घटना बागपत जिले के छपरौली गांव में हुई।

इस बीच एनडीटीवी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई की बात कहते हुए 24 घंटों में मामले की रिपोर्ट मांगी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गोली की आवाज सुनने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं, एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष के पीठ, कनपटी और सीने में गोली मारकर हत्या की गई है।

पीटीआई के अनुसार पुलिस का कहना है कि हत्या का कारण प्रथम दृष्टया रंजिश का लग रहा है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। गौरतलब है कि संजय खोखर करीब तीन साल भाजपा जिलाध्यक्ष रहे थे। 2019 लोकसभा चुनाव से पूर्व उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटाया था। 

घटना के बाद स्थानीय लोगों और बीजेपी कार्यकर्ताओं में रोष है। गौरतलब है कि अभी हाल में बागपत में आरएलडी नेता देशपाल खोखर और हिस्‍ट्रीशीटर परमवीर तुगना की भी इसी तरह हत्‍या कर दी गई थी। 

वहीं, करीब दो महीने पहले ही जून में बागपत जिले में रमाला थाना क्षेत्र में शामली के भाजपा पिछड़ा वर्ग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इसके बाद हत्या कर फायरिंग करते हुए भाग रहे बदमाशों में से दो की ग्रामीणों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। दूसरी ओर संभल में भी दिनदहाड़े सपा नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड