लाइव न्यूज़ :

यूपी एटीएस ने बांग्लादेश के जमात-उल-मुजाहिदीन और अलकायदा से जुड़े 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिहादी साहित्य व कई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2022 08:08 IST

आरोपियों के पास से आतंकी वित्तपोषण से संबंधित सबूत, जिहादी साहित्य व कई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले हैं जो इनके आतंकी संगठनों से जुड़े होने की तस्दीक करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसभी को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है।कट्टरपंथी विचारधारा के व्यक्तियों को धार्मिक आधार पर जोड़ने में सक्रिय लोगों से इनके संपर्क पाए गए हैं।इनके पास से मोबाइल, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड, समेत कई उपकरण बरामद हुए हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई में बांग्लादेशी आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश और भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा से जुड़े आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि आठ संदिग्धों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है।

कुमार ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी निवासी लुकमान, मोहम्मद अलीम, मनोहरपुर निवासी कारी मुख्तार, देवबंद निवासी कामिल, शामली जिले के झिंझाना निवासी शहजाद, हरिद्वार (उत्तराखंड) निवासी मुदस्सिर, बांग्लादेशी अली नूर और झारखंड निवासी नवाजिश अंसारी के रूप में हुई है। उन्‍होंने बताया कि सभी को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है।

बयान के अनुसार, आरोपियों के पास से आतंकी वित्तपोषण से संबंधित सबूत, जिहादी साहित्य व कई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले हैं जो इनके आतंकी संगठनों से जुड़े होने की तस्दीक करते हैं। पुलिस के अनुसार, आतंकी संगठन व नेटवर्क को मजबूत करने व भारतीय क्षेत्र में अधिक से अधिक कट्टरपंथी विचारधारा के व्यक्तियों को धार्मिक आधार पर जोड़ने में सक्रिय लोगों से इनके संपर्क पाए गए हैं। इनके पास से मोबाइल, पेन ड्राइव, मेमोरी कार्ड, समेत कई उपकरण बरामद हुए जिनका इस्तेमाल संदिग्ध गतिविधियों में किया गया। 

इस बीच, कार्रवाई के हिस्से के रूप में असम की पुलिस ने अब तक इमाम और मदरसा शिक्षकों सहित 40 से अधिक लोगों को आतंकवादी संगठनों - अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) और अल कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ऐसी खबरें थीं कि कुछ आतंकवादी धार्मिक शिक्षकों के वेश में राज्य में घुस गए थे और चुपचाप अपनी विध्वंसक और राज्य विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने में लगे थे।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारUttar Pradesh Anti-Terrorist Squad
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा