लाइव न्यूज़ :

उन्नाव बलात्कार पीड़िता दिल्ली हवाई अड्डे पहुंची, पुलिस ने अस्पताल तक बनाया ग्रीन कॉरीडोर

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:10 IST

आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पाड़िता को बृहस्पतिवार शाम लखनऊ से एयर लिफ्ट करा कर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफिक पुलिस ने पीड़िता को बिना वक्त गवांए एंबुलेंस से अस्पताल तक पहुंचाने के लिए हवाई अड्डे से अस्पताल तक ग्रीन कॉरीडोर बनाया। लड़की की हालत बेहद नाजुक है

आग के हवाले की गई उन्नाव बलात्कार पाड़िता को बृहस्पतिवार शाम लखनऊ से एयर लिफ्ट करा कर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पीड़िता को बिना वक्त गवांए एंबुलेंस से अस्पताल तक पहुंचाने के लिए हवाई अड्डे से अस्पताल तक ग्रीन कॉरीडोर बनाया।

पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस ने हवाई अड्डे के टर्मिनल वन से सफदरजंग अस्पताल तक 13 किलोमीटर के रास्ते को 18 मिनट में तय किया। एंबुलेंस के आगे पुलिस की जीप भीड़ हटाने के लिए चल रही थी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि पीड़िता 90 फीसदी तक गंभीर रूप से जली हुई है। सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता ने ‘पीटीआई -भाषा’ से कहा,‘‘ हमने मरीज के लिए अलग आईसीयू कक्ष बनाया है। चिकित्सकों का एक दल उसकी स्थिति की निगरानी करेगा।’’

वह अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. शलभ कुमार की निगरानी में रहेगी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता सुबह अदालत जा रही थी तभी पांच लोगों ने उसे आग के हवाले कर दिया। लड़की की हालत बेहद नाजुक है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO