लाइव न्यूज़ :

उन्नाव पीड़िता की कब्र पर प्रशासन बना रहा चबूतरा, पिता ने कहा- जब तक मांगे पूरी नहीं हो जातीं, नहीं बनने देंगे

By भाषा | Updated: December 10, 2019 13:01 IST

मृतका के पिता नौकरी, शस्‍त्र लाइसेंस और आवास की मांग कर रहे हैं। पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रशासन दे चुका है, कांग्रेस नेत्री पूर्व सांसद अन्‍नू टण्‍डन ने पांच लाख रुपये की सहायता और समाजवादी पार्टी ने एक लाख रुपये की सहायता दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के पिता ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जातीं, तब तक निर्माण नहीं कराने दिया जायेगा। जिला अस्‍पताल में इलाज करवा रही पीड़िता की बड़ी बहन ने कहा कि मांगे समय से पूरी नहीं होने पर आत्‍मदाह करेंगे।

उत्तर प्रदेश के उन्‍नाव जिले बिहार थाना क्षेत्र में जिंदा जलायी गई दुष्‍कर्म पीड़िता की कब्र पर प्रशासन द्वारा करवाए जा रहे चबूतरे के निर्माण का परिजनों ने विरोध किया और कब्र पर लगायी गयी ईंटों को उखाड़ फेंका।

प्रशासन ने सोमवार शाम कब्र पर निर्माण कार्य शुरू कराया था। बिहार थाना प्रभारी विकास पांडेय ने बताया कि परिजनों के विरोध के बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है, कब्र पर भी सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है।

वहीं, पीड़िता के पिता ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जातीं, तब तक निर्माण नहीं कराने दिया जायेगा। जिला अस्‍पताल में इलाज करवा रही पीड़िता की बड़ी बहन ने कहा कि मांगे समय से पूरी नहीं होने पर आत्‍मदाह करेंगे।

मृतका के पिता नौकरी, शस्‍त्र लाइसेंस और आवास की मांग कर रहे हैं। पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रशासन दे चुका है, कांग्रेस नेत्री पूर्व सांसद अन्‍नू टण्‍डन ने पांच लाख रुपये की सहायता और समाजवादी पार्टी ने एक लाख रुपये की सहायता दी है।

इस मामले के एक आरोपी शुभम की मां ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। गौरतलब है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीय युवती को गुरुवार तड़के (पांच दिसंबर) रेलवे स्टेशन जाते वक्त रास्ते में पांच आरोपियों ने आग के हवाले कर दिया था। आरोपियों में से दो के खिलाफ पीड़िता ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउन्नावउत्तर प्रदेशरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा