लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप पीड़िता ने तोड़ दिया दम, अब जिले के माखी गांव में 3 साल की बच्ची के साथ घिनौनी वारदात

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 7, 2019 13:47 IST

उन्नाव के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कहा, ''हमने आरोपी को मौका-ए-वारदात से दबोचा है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।''

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव के माखी गांव में एक तीन साल की बच्ची के साथ यौन अपराध करने वाले एक शख्स को पुलिस ने दबोचा है। उन्नाव के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कहा, ''हमने आरोपी को मौका-ए-वारदात से दबोचा है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।''

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक रेप पीड़िता को जिंदा जलाने और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसकी दर्दनाक मौत के मामले पर लोगों का गुस्सा शांत भी नहीं हुआ कि उसी जिले से मानव समाज को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आ गई। 

उन्नाव के माखी गांव में एक तीन साल की बच्ची के साथ यौन अपराध करने वाले एक शख्स को पुलिस ने दबोचा है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, उन्नाव के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कहा, ''हमने आरोपी को मौका-ए-वारदात से दबोचा है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।''

इसी के साथ केरल के कोट्टायम के कांजिरापल्ली में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की खबर सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पीने के लिए पानी मांगने के बहाने नाबालिग बच्ची के घर में घुसा था जहां बच्ची के साथ घिनौनी करतूत को अंजाम देकर फरार हो गया था। 

वहीं, फिरोजाबाद के रेप के एक मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। फिरोजाबाद की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे झाड़ियों में फेंके जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस शनिवार को कहा है कि मामला फर्जी था। पुलिस ने कथित पीड़िता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महिला का प्रेमी हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ अपराध के कई मामले पहले से चल रहे हैं। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउन्नाव गैंगरेपउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब