लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप पीड़िता निधन: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, पढ़ें सफदरजंग अस्पताल ने क्या कहा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 7, 2019 15:34 IST

उन्नाव की रेप पीड़िता के निधन के बाद उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देसफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुनील गुप्ता ने कहा, ''पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर जहर और दम घुटने का कोई संकेत नहीं मिला है।''उन्होंने कहा, ''शव परीक्षण में पता चला कि पीड़िता की मौत बुरी तरह जलने से हुए जख्मों के कारण हुई। शव परीक्षण सुबह किया गया था।''

उन्नाव की रेप पीड़िता के निधन के बाद उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुनील गुप्ता ने कहा, ''पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर जहर और दम घुटने का कोई संकेत नहीं मिला है। शव परीक्षण में पता चला कि पीड़िता की मौत बुरी तरह जलने से हुए जख्मों के कारण हुई। शव परीक्षण सुबह किया गया था।''

पीड़िता ने आरोपियों द्वारा उसे जिंदा जलाए जाने के बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत से जंग लड़ते हुए दम तोड़ दिया। इस मामले को लेकर देशभर में गुस्सा देखा जा रहा है। पीड़िता की मौत शुक्रवार (6 दिसंबर) की रात करीब पौने बारह बजे हुई।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गुरुवार (5 दिसंबर) की सुबह रेप पीड़िता को जिंदा जला दिया गया था। वारदात में सामूहिक बलात्कार का मुख्य आरोपी शामिल था। मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों ने महिला को आग के हवाले कर दिया था। पीड़िता कथित तौर पर करीब एक किलोमीटर तक झुलती हुई हालत में पुलिस थाने पहुंची थी।

वारदात की खबर मीडिया में आने के बाद विरोधी दलों ने शासन और प्रशासन को घेरना शुरू कर दिया था। हर तरफ से हो रही आलोचना के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए सरकार खर्च पर पीड़िता का इलाज कराने की घोषणा की थी और कहा था का दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाएगी।

फौरी तौर पर पीड़िता को उन्नाव से ले जाकर लखनऊ में भर्ती कराया गया था लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हवाई एंबुलेंस से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था। पीड़िता का शरीर 90-95 फीसदी तक झुलस चुका था और चिकित्सकों ने उसके बचने की उम्मीद न के बराबर जताई थी।

खबर यह भी है कि मौत से पहले पीड़िता ने अपने भाई से जीवित रहने की इच्छा जताई थी और कहा था कि वह उसके गुनहगारों को छोड़ना नहीं। यह वारदात ऐसे वक्त सामने आई थी जब पहले से ही हैदराबाद की महिला पशुचिकित्सक के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले पर देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर जनता की आवाज उठने लगी। इस मामले के लेकर लगातार आम आदमी से लेकर नेताओं तक की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

टॅग्स :क्राइमउन्नाव गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास