लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप-आगकांड: वेंटिलेटर पर पीड़िता, डॉक्टर ने कहा- बचने की उम्मीद न के बराबर

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 6, 2019 12:36 IST

उत्तर प्रदेश उन्नाव की रेप पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। गुरुवार (5 दिसंबर) को पीड़िता को इलाज के लिए हवाई एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव रेप-आगकांड की पीड़िता को वेंटिलेटर पर रखा गया।सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर ने कहा है कि पीड़िता के बचने की उम्मीद न के बराबर है।

उत्तर प्रदेश उन्नाव की रेप पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। गुरुवार (5 दिसंबर) को पीड़िता को इलाज के लिए हवाई एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया था। पीड़िता दिल्ली स्थित महावीर मेडिकल कॉलेज (सफदरजंग अस्पताल) भर्ती है।

शुक्रवार (6 दिसंबर) को सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुनील गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की बचने की उम्मीद न के बराबर है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''पीड़िता की हालत बहुत नाजुक है। उसके बचने की न्यूनतम संभावनाएं हैं। अब, हमने उसे वेंटिलेटर पर रखा है।''

बता दें कि उन्नाव की रेप पीड़िता ने इसी वर्ष मार्च में अपने साथ हुए दरिंदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। पीड़िता के साथ हुए सामूहिक बलात्कार का मुख्य आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था। गुरुवार (5 दिसंबर)  को पीड़िता रेप मामले की सुनवाई के लिए रायबरेली स्थित अदालत जा रही थी तभी रास्ते में बिहार इलाके में मुख्य आरोपी समेक पांच लोगों ने उस पर हमला कर दिया। 

पांचों आरोपियों ने पीड़िता पर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। आग के लपटों के साथ पीड़ता चीखती हुई भागी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता करीब एक किलोमीटर तक भागी और पुलिस थाने पहुंची। मामला मीडिया में आने के बाद वारदात को लेकर शासन और प्रशासन सक्रिय हुए।

दोपहर तक पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को दबोच लिया। तब तक देशभर से मामले पर प्रतिक्रियाएं आने लगी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को जमकर घेरा। शाम को फैसला लिया गया कि पीड़िता को इलाज के लिए तुरंत लखनऊ से दिल्ली लाया जाए। हालांकि, सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिलेगी और पीड़िता का इलाज सरकारी खर्च पर होगा। 

बता दें कि उन्नाव का यह मामला हो या देश में कहीं घट रहे महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों ने देशभर में एक गुस्से का महौल बनाया है। शुक्रवार की सुबह हैदराबाद के दिशा रेप-हत्याकांड माममे के सभी चारों आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद आम लोगों के बीच खुशी देखी जा रही है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउन्नाव गैंगरेपरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस