लाइव न्यूज़ :

उन्नाव गैंगरेप केसः आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर का दावा, 'जब रेप हुआ उस वक्त मैं कानपुर में था!'

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 15, 2018 08:46 IST

आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर को 7 दिन की CBI रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ में बताया कि कथित रेप के वक्त वो उन्नाव में नहीं कानपुर में था।

Open in App

लखनऊ, 15 अप्रैलः उन्नाव गैंगरेप केस में आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने दावा किया है कि कथित बलात्कार के वक्त वो एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने कानपुर गए थे। सीबीआई की टीम इस दावे की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है। शनिवार को सीबीआई से पूछताछ में बीजेपी विधायक ने बताया कि 4 जून 2017 को रात आठ बजे वो नौबस्ता कानपुर में थे। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक विधायक ने सीबीआई से कहा कि कार्यक्रम की वीडियो फुटेज, उनकी सिक्योरिटी में तैनात पुलिसकर्मियों और उनके मोबाइल रिकॉर्ड से इसकी पुष्टि की जा सकती है। पीड़िता ने आरोप लगया है कि 4 जून 2017 को बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उनके भाई और कुछ अन्य लोगों ने गैंगरेप किया।

यह भी पढ़ेंः- उन्नाव रेप केस: एसआईटी की पहली रिपोर्ट तैयार, पीड़िता के पिता के मौत को लेकर हुए चौंकाने वाले खुलासे

उन्नाव गैंगरेप केस में आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह को शनिवार को स्थानीय अदालत ने पूछताछ के लिए सात दिन के लिए सीबीआई रिमांड पर भेजा। अदालत ने सेंगर को 28 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया। आरोपी विधायक को 21 अप्रैल सुबह 10 बजे दोबारा कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। उन्नाव गैंगरेप केस की दूसरी मुख्य आरोपी शशि सिंह को भी सीबीआई की टीम ने शनिवार को हिरासत में लिया और फिर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने शशि सिंह पर उसे विधायक के पास पहुंचाने का आरोप लगाया है। विधायक कुलदीप सिंह का कहना है कि उन्हें भगवान और न्याय पर पूरा भरोसा है।

इंडियन एक्सप्रेस ने सीबीआई सूत्रों के हवाले से लिखा है कि पूछताछ में शशि सिंह ने भी दावा किया है कि रेप वाले दिन वो भी अपने पति के साथ कानपुर में थी। 17 वर्षीय रेप पीड़िता की मां ने शिकायत में कहा है कि जब बीजेपी विधायक ने उनकी बेटी का बलात्कार किया तो शशि सिंह वहीं मौजूद थी। शशि सिंह का घर विधायक के आवास के पास ही है। पीड़िता को उन्नाव से मेडिकल परीक्षण के लिए शनिवार को लखनऊ लाया गया है।

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगरसीबीई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं