लाइव न्यूज़ :

‘सैंकड़ों’ गर्भपात कराने वाली झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, 12 हजार रुपये लेकर करती थी गैर-कानूनी काम

By भाषा | Updated: May 30, 2019 01:35 IST

पुलिस ने बताया कि छापे के दौरान गर्भपात क्लीनिक से सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले चिकित्सा उपकरण और दवाइयां बरामद की गयीं।

Open in App

तमिलनाडु के तिरूवन्नमलाई में एक 32 वर्षीय संदिग्ध झोला छाप महिला डॉक्टर को सैंकड़ों गर्भपात कराने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि झोला छाप डॉक्टर कविता ने दसवीं तक पढ़ाई की है और वह करीब एक दशक से ग्रामीण महिलाओं के गर्भपात करती थी। यहां वह एक फैंसी स्टोर को अपने क्लीनिक कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल करती थी।

इस महिला के पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कालासपक्कम गांव की एक गर्भवती महिला के जरिए इस झोला छाप डॉक्टर का पर्दाफाश हुआ। यह महिला नियमित जांच के लिए सरकारी अस्पताल गयी थी लेकिन उसके बाद नहीं लौटी । बाद में पता चला कि इस महिला ने झोला छाप डॉक्टर के क्लीनिक में गर्भपात कराया था।

पुलिस ने बताया कि छापे के दौरान गर्भपात क्लीनिक से सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले चिकित्सा उपकरण और दवाइयां बरामद की गयीं ।

जिला कलेक्टर के एस कंडासामी ने बताया,‘‘ पिछले दस साल से इस दंपति ने बहुत से गर्भपात किए। सैंकड़ों महिलाएं इस झोला छाप डॉक्टर की मरीज थीं। ये दोनों पति पत्नी एक गर्भपात के लिए करीब 12 हजार रूपये लेते थे ।’’

इस क्लीनिक को फिलहाल सील कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जॉंच की जा रही है कि इस मामले में कोई एजेंट भी शामिल था या नहीं।

टॅग्स :तमिलनाडुक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीगर्भपात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप