Ulhasnagar firing incident: जानिए कौन हैं महेश और गणपत गायकवाड़, हिल लाइन पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस कर्मियों के केबिन के अंदर क्यों हुई गोलीबारी

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 3, 2024 12:34 PM2024-02-03T12:34:39+5:302024-02-03T12:36:55+5:30

Ulhasnagar firing incident: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। घटना की जांच के लिए एसीपी नीलेश सोनावणे के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच एसआईटी का गठन किया गया है।

Ulhasnagar Firing, Ganpat Gaikwad, BJP, Mahesh Gaikwad Shiv Sena Police Station WHO ARE MAHESH GAIKWAD AND GANPAT GAIKWAD BJP MLA  | Ulhasnagar firing incident: जानिए कौन हैं महेश और गणपत गायकवाड़, हिल लाइन पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस कर्मियों के केबिन के अंदर क्यों हुई गोलीबारी

file photo

Highlightsगणपत गायकवाड़ को शनिवार को मेडिकल जांच के लिए पुलिस स्टेशन से बाहर ले जाया गया।डीसीपी सुधाकर पठारे ने कहा कि घटना के सिलसिले में गायकवाड़ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी को आज दिन में ठाणे अदालत में पेश किया जाएगा।

Ulhasnagar firing incident: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर में फायरिंग की घटना सामने आई, जहां शुक्रवार रात कल्याण से भाजपा के विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना (शिंदे) गुट के नेता पर गोली चला दी। गोलीबारी हिल लाइन पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस कर्मियों के केबिन के अंदर हुई। शिंदे नेता महेश गायकवाड़ और भाजपा विधायक गणेश गायकवाड़ और उनके समर्थक लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद पर शिकायत दर्ज कराने के लिए एकत्र हुए थे। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों राजनेता हिल लाइन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल जगताप के हॉल में बातचीत कर रहे थे, तभी उनके समर्थकों के बीच झड़प हो गई। गिरफ्तार बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ को शनिवार को मेडिकल जांच के लिए पुलिस स्टेशन से बाहर ले जाया गया।

महेश गायकवाड और गणपत गायकवाड कौन हैं? गणपत गायकवाड़ कल्याण पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। उन्होंने 2009 से तीन बार सीट जीती है। शुभ्रा गायकवाड़ से शादी की और तीन बच्चे हैं। दूसरी ओर महेश गायकवाड़ शिवसेना (शिंदे गुट) से नगरसेवक और समूह के उल्हासनगर प्रमुख हैं।

डीसीपी सुधाकर पठारे ने कहा कि घटना के सिलसिले में गायकवाड़ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से आरोपियों को कलवा पुलिस स्टेशन में रखा गया है। कलवा पुलिस स्टेशन के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी को आज दिन में ठाणे अदालत में पेश किया जाएगा।

गोलीबारी के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में गणपत गायकवाड़, हर्षल केने और संदीप सरवणकर शामिल हैं। शिंदे गुट के नेता की हालत गंभीर इस घटना में महेश गायकवाड़ को गंभीर चोटें आईं और उनका इलाज ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल में चल रहा है। उन्हें पहले उल्हासनगर के मीरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हालत बिगड़ने के बाद रात करीब 11:00 बजे उन्हें ठाणे के ज्यूपिटर हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक उनके शरीर से पांच गोलियां निकाली गई हैं, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। महेश गायकवाड़ और गणपत गायकवाड़ के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया और वे शिकायत करने पुलिस स्टेशन आए।

English summary :
Ulhasnagar Firing, Ganpat Gaikwad, BJP, Mahesh Gaikwad Shiv Sena Police Station WHO ARE MAHESH GAIKWAD AND GANPAT GAIKWAD BJP MLA 


Web Title: Ulhasnagar Firing, Ganpat Gaikwad, BJP, Mahesh Gaikwad Shiv Sena Police Station WHO ARE MAHESH GAIKWAD AND GANPAT GAIKWAD BJP MLA 

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे