लाइव न्यूज़ :

Udaipur Murder: कन्हैया लाल की हत्या के पीछे हो सकता है टेरर गैंग का हाथ, प्रारंभिक जांच के बाद NIA ने कहा

By रुस्तम राणा | Updated: June 30, 2022 18:24 IST

एनआईए ने कहा कि इस निर्मम हत्या के पीछे प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कोई आतंकवादी ग्रुप शामिल नहीं हो सकता है, लेकिन एक आतंकवादी गिरोह हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या में आतंकवादी ग्रुप के शामिल होने का एनआईए ने किया खंडनप्रारंभिक जाँच के बाद NIA ने कहा हो सकता है आतंकी गिरोह का हाथ

जयपुर: राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के आरोपी रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को जयपुर की विशेष एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कहा दोनों आरोपियों से राजस्थान में ही पूछताछ की जाएगी। उन्हें दिल्ली नहीं लाया जाएगा। 

एनआईए ने कहा कि इस निर्मम हत्या के पीछे प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कोई आतंकवादी ग्रुप शामिल नहीं हो सकता है, लेकिन एक आतंकवादी गिरोह हो सकता है। हालांकि एनआईए ने यह भी कहा कि दोनों आरोपियों के किसी आतंकवादी संगठन से संबंध होने की कुछ मीडिया रिपोर्ट अटकलों पर आधारित है।

मीडिया रिपोर्टस में इस नृशंस हत्या का पाकिस्तान के आतंकी संगठन से कनेक्शन बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी बातें सामने आई थीं कि रियाज पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले ग्रुप दावत-ए-इस्लाम के सदस्य है। जबकि हत्या का दूसरा आरोपी गौस मोहम्मद को रियाज ने कुछ महीने पहले ही टीम में शामिल किया था। दावत-ए-इस्लाम के एक मौलाना ने मोहम्मद रियाज को ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान बुला लिया। लौटने के बाद रियाज और गौस धर्म के नाम पर युवाओं को उकसा रहे थे। 

गौरतलब है कि 48 वर्षीय कन्हैया लाल की मंगलवार को दिनदहाड़े गौस मोहम्मद और रियाज अख्तरी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दोनों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाकर इंटरनेट पर अपलोड किया था। दोनों ने वीडियो बनाकर ही इस हत्या का कबूलनाम किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धमकी दी।

बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और इस मामले में पांच अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मामले की जांच देश की शीर्ष आतंकवाद निरोधी संस्था राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है।

टॅग्स :एनआईएउदयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारतकौन हैं शत्रुजीत सिंह कपूर, प्रवीण कुमार और राकेश अग्रवाल, मोदी सरकार ने आईटीबीपी, बीएसएफ एवं एनआईए महानिदेशक किया नियुक्त

भारतएनआईए ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए टॉप LeT कमांडर साजिद जट्ट को मुख्य साज़िशकर्ता बताया

भारतदिल्ली लाल किला कार विस्फोटः जम्मू-कश्मीर और लखनऊ में कुल 8 जगहों पर NIA छापेमारी, ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल पर नजर, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में एक्शन

भारतRed Fort Blast: दिल्ली धमाकों से जमात-ए-इस्लामी और सिमी का क्या है कनेक्शन? जांच एजेंसी के रडार पर अल-फलाह के 2 कर्मचारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने