लाइव न्यूज़ :

उदयपुर हत्याकांड के आरोपी ने बाइक के इस खास नंबर '2611' के लिए दिए थे 5 हजार रुपये अतिरिक्त

By रुस्तम राणा | Updated: July 1, 2022 18:02 IST

पुलिस इस नंबर को उस तारीख से जोड़ रही है जब मुंबई में 26 नवंबर 2008 को सबसे भयानक आतंकवादी हमला हुआ था। रियाज ने इस नंबर को पाने के लिए अतिरिक्त पैसे दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देबाइक के इस नंबर को 26/11 से जोड़कर देख रही है पुलिसपुलिस सूत्रों का कहना है कि रियाज ने जानबूझकर यह नंबर मांगा इसी नंबर की बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे दोनों हत्यारोपी

जयपुर: राजस्थान पुलिस द्वारा दर्जी कन्हैया लाल के हत्या के आरोपी गोस मोहम्मद और रियाज अख्तरी को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्यारों में से एक रियाज अख्तरी ने अपनी मोटरसाइकिल के लिए 2611 नंबर की प्लेट प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त पैसे दिए।

बाइक के इस नंबर को 26/11 से जोड़कर देख रही है पुलिस

पुलिस इस नंबर को उस तारीख से जोड़ रही है जब मुंबई में 26 नवंबर 2008 को सबसे भयानक आतंकवादी हमला हुआ था। यह नंबर उसी वाहन है, जो दो हत्यारे गोस मोहम्मद और रियाज अख्तरी दर्जी कन्हैया लाल का गला रेत कर फरार हो गए थे। पंजीकरण संख्या आरजे 27 एएस 2611 वाली यह बाइक अब उदयपुर के धन मंडी पुलिस स्टेशन में पड़ी है।

पुलिस सूत्रों ने कहा - रियाज ने जानबूझकर मांगी थी नंबर

पुलिस सूत्रों का कहना है कि रियाज ने जानबूझकर 2611 नंबर मांगा और इस नंबर प्लेट के लिए 5,000 रुपये अतिरिक्त दिए। यह इस भयावह अपराध और इसकी योजना में महत्वपूर्ण सुराग प्रदान कर सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले दोनों का पाकिस्तानी आतंकी समूह से लिंक होने की भी बात सामने आई थी। 

रियाज के फोन से लगाई गई थी पाकिस्तान कॉल

पुलिस का मानना ​​है कि नंबर प्लेट 2014 की शुरुआत में रियाज के दिमाग में क्या चल रहा था, इसका एक सुराग भी हो सकता है। पुलिस सूत्रों ने एक न्यूज चैनल को बताया कि रियाज के पासपोर्ट से पता चलता है कि वह 2014 में नेपाल गया था। उसके मोबाइल डेटा से यह भी पता चलता है कि उसके फोन से पाकिस्तान भी कॉल लगाई गई थी। 

इसी बाइक से भागने की कोशिश कर रहे थे दोनों 

दिनदहाड़े कन्हैया लाल की हत्या करने के बाद उदयपुर के एक थाने में पड़ी इस बाइक पर सवार दोनों हत्यारे फरार हो गए। रियाज अख्तरी के पास से बरामद यह बाइक थाने के रिकॉर्ड का हिस्सा है। उदयपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर राजसमंद जिले में पुलिस बैरिकेड्स पर पकड़े जाने पर दोनों युवक इस बाइक पर सवार होकर भागने की कोशिश कर रहे थे। 

साल 2013 में खरीदी थी यह बाइक

वहीं क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के रिकॉर्ड बताते हैं कि रियाज अख्तरी ने 2013 में एचडीएफसी से कर्ज लेकर बाइक खरीदी थी। वाहन का बीमा मार्च 2014 में समाप्त हो गया था। बहरहाल दोनों आरोपियों को कल कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

टॅग्स :Udaipur Police26/11 Mumbai attacks 2008
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना संग विजय देवरकोंडा ने लिए सात फेरे?, आज सुबह 10:10 बजे शादी, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVirosh Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने दी हल्दी समारोह की झलक?, मेहमानों के साथ होली है...

बॉलीवुड चुस्की26 फरवरी एक-दूजे के होंगे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा?, मैरिज को किया कंफर्म, धन्यवाद चाहने वाले, वीडियो?

भारत26/11 Mumbai Attack: 26/11 हमले की 17वीं बरसी, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीअमेरिका के उद्योगपति राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा की शादी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर शामिल, 600 मेहमान को न्योता

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी