लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: गुप्तधन की लालच में दो साल के बच्चे की चढ़ाई बलि, आरोपी गिरफ्तार

By भारती द्विवेदी | Updated: August 31, 2018 09:09 IST

सुनील और प्रमोद के साथ इस वारदात में 2 लोग और शमिल थे। जो कि अभी भी फरार हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 31 अगस्त: हमारे देश में अंधविश्वास की जड़ें कितनी मजबूत हैं, इसका एक उदाहरण महाराष्ट्र में देखने को मिला है। महाराष्ट्र का चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी तहसील में गुप्त खजाने की लालच में दो साल के बच्चे की बलि चढ़ा दी गई है।

मीडिया में आई खबर के अनुसार, चंद्रपुर के खंडाला इलाके में अशोक मेश्राम का दो साल का बेटा युग मेश्राम अपने बड़े भाई हर्षल के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेलने के दौरान युग गायब हो गया। बहुत देर तक जब युग का कोई पता नहीं चला, फिर घरवालों ने ब्रह्मपुरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीन टीम बनाकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि मेश्राम के दो पड़ोसी सुनील और प्रमोद काला जादू करते हैं। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों पर नजर रखना शुरू किया। धीरे-धीरे करके दोनों पर पुलिस का शक और पुख्ता होते गया। वहीं युग की लाश घर के पीछे कचरे के ढेर से बरामद हुआ।

बच्चे के सिर पर पूजा के टीका लगा था। लाश देखकर पता चल रहा था कि उस मरने से पहले काला जादू की पूजा की गई है। फिर पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस कस्टडी में आने के बाद दोनों ही आरोपियों ने गुप्तधन के नाम पर काला जादू की बात साथ ही युग की हत्या की बात स्वीकार किया है। सुनील और प्रमोद के साथ इस वारदात में 2 लोग और शमिल थे। जो कि अभी भी फरार हैं। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ अंधविश्वास विरोधी कानून, हत्या समेत कई अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये