लाइव न्यूज़ :

Tihar jail: गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या, तीन सहायक अधीक्षक और चार वार्डर निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2023 22:14 IST

गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को कथित तौर पर प्रतिद्वंद्वी गोगी गिरोह के चार सदस्यों- दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान ने मंगलवार सुबह मार डाला था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों ने उस पर “92 बार” देसी हथियारों से वार किया। तमिलनाडु विशेष पुलिस जेल परिसर में सुरक्षा उपलब्ध कराती है।चार कैदियों द्वारा चाकू मारने के बाद ले जा रहे थे।

नई दिल्लीः दिल्ली कारागार विभाग ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के संबंध में तिहाड़ जेल के सात कर्मियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ताजपुरिया को कथित तौर पर प्रतिद्वंद्वी गोगी गिरोह के चार सदस्यों- दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान ने मंगलवार सुबह मार डाला था।

आरोपियों ने उस पर “92 बार” देसी हथियारों से वार किया। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने घटना की विभागीय जांच की। उन्होंने कहा, ‘‘रिपोर्ट शुक्रवार को मिली और नौ जेल कर्मियों की ओर से चूक पायी गयी है। उनमें से सात - तीन सहायक अधीक्षक और चार वार्डर को निलंबित कर दिया गया है।

हमने तमिलनाडु विशेष पुलिस बल के अधिकारियों के साथ बैठक की थी और उन्होंने भी अपने कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने पर सहमति जतायी है।’’ तमिलनाडु विशेष पुलिस जेल परिसर में सुरक्षा उपलब्ध कराती है।

सोशल मीडिया पर तिहाड़ जेल का एक ताजा सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर दिखाया गया है कि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर सुरक्षाकर्मियों के सामने उस वक्त भी हमला किया गया था, जब वे उसे चार कैदियों द्वारा चाकू मारने के बाद ले जा रहे थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीतिहाड़ जेलदिल्ली पुलिसतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?