लाइव न्यूज़ :

अस्पताल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों महिला के साथ किया रेप, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 22, 2022 14:45 IST

आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में श्रीकांत नाम के आरोपी ने एक महिला के साथ कथिततौर पर अस्पताल में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर रेप किया और अगले दिन आरोपी श्रीकांत के दो दोस्तों ने भी महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल में नौकरी दिलवाले की एवज में एक महिला के साथ तीन लोगों ने रेप किया मुख्य आरोपी श्रीकांत ने पीड़िता को अस्पताल में नौकरी दिलवाने और शादी करने का वादा किया थाविजयवाड़ा पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीनों आरोपरियों को गिरफ्तार कर लिया है

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में अस्पताल में नौकरी दिलवाले की एवज में एक महिला के साथ रेप के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने महिला के साथ यह वारदात 19 से 20 अप्रैल के बीच में किया। पीड़ित महिला 19 अप्रैल से अपने घर से लापता थी।

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि श्रीकांत नाम के आरोपी ने पीड़िता को कथिततौर पर झांसा दिया कि वो उसे अस्पताल में नौकरी दिलवाने और बाद में शादी करने का आश्वासन देकर अस्पताल ले गया था। अस्पताल पहुंचने पर श्रीकांत ने कथित तौर पर महिला के रेप किया और फिर उसे अस्पताल में छोड़ दिया, जहां अगले दिन श्रीकांत के दो दोस्तों ने भी महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया।

घटना के संबंध में विजयवाड़ा के पुलिस कमिश्नर कांथी राणा टाटा ने बताया कि 20 अप्रैल की दोपहर पीड़िता की मां ने नुन्ना थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की तहकीकात कर रही पुलिस के सामने एक आया श्रीकांत। संदेह के आधार पर पुलिस ने तब श्रीकांत से पूछताछ की। शुरूआती पूछताछ में श्रीकांत ने पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया और बताया कि महिला 19 अप्रैल की रात को उससे मिलने गई थी, लेकिन उसने रात होने के कारण उसे ऑटो में घर भेज दिया था।

कई बार के पूछताछ के बाद भी जब श्रीकांत ने सच नहीं बताया तो पुलिस ने सख्ती दिखाई और श्रीकांत पुलिस की सख्ती के आगे टूट गया। उसके बाद श्रीकांत ने तोते की तरह पूरा सच बताया। जिसके अनुसार श्रीकांत ने वास्तव में उसे ऑटो में घर नहीं भेजा था, बल्कि नौकरी का झांसा देकर उसे सरकारी अस्पताल ले गया। जहां उसने पीड़िता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और उसके बाद कथित तौर पर पीड़िका का रेप किया। 

घटना के बाद अस्पताल में किसी तरह पीड़िता ने रात गुजारी लेकिन लेकिन अगली सुबह अस्पताल में काम करने वाले श्रीकांत के दो दोस्तों बाबू राव और पवन कल्याण ने उसे श्रीकांत के साथ शादी कराने में मदद करने की एवज में उसके साथ कथिततौर पर रेप किया। बाबू राव और पवन कल्याण  अस्पताल का संविदा कर्मचारी हैं और फॉगिंग एजेंसी के जरिये वहां पर नियुक्त हैं।

घटना के बाद पीड़िता किसी तरह से अपने घर पहुंची और बाद में अपनी मां के साथ थाने पहुंची। महिला ने थाने में पुलिसकर्मियों को सारी आपबीती सुनाई, जिसके आधार पर पुलिस ने फौरन गुमशुदगी के मामले रेप के केस में बदला और और दिशा एसीपी वीवी नायडू ने महिला का मेडिकल कराया। इसके बाद पुलिस ने विजयवाड़ा के रहने वाले तीन लोगों 26 साल के श्रीकांत, 23 साल के बाबू राव और 23 साल के पवन कल्याण को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रेप जैसे गंभीर अपराध को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विदाडाला रजनी ने चिकित्सा शिक्षा के निदेशक को घटना की जांच करने का आदेश दिया है। आरोपी बाबू राव और पवन कल्याण, जो कि अस्पताल के संविदा कर्मचारी हैं। उन दोनों को स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत ड्यूटी से हटाने के आदेश जारी कर दिया है। वहीं विजयवाड़ा फॉगिंग एजेंसी दोनों का टर्मिनेशन नोटिस जारी कर दिया है।

इस बीच जगन मोहन रेड्डी सरकार ने पीड़ित परिवार के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है और साथ ही सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी के आदेश पर सर्कल इंस्पेक्टर और एक एसआई ड्यूटी में लापरवाही के लिए सस्पेंड भी कर दिया है।

टॅग्स :रेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीविजयवाड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज