लाइव न्यूज़ :

पहले महंगी बाइक ली और फिर लग्जरी कार की मांग, पिता-बेटे ने गुस्से में आकर एक-दूसरे पर धातु छड़ से हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 10, 2025 18:53 IST

तिरुवनंतपुरमः वंचियूर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि युवक के पिता ने हाल ही में अपने बेटे के लिए एक महंगी मोटरसाइकिल खरीदी थी लेकिन उसका बेटा उससे संतुष्ट नहीं था और वह एक लग्जरी कार की मांग कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देयुवक के पिता पर भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया।घर पर इस मुद्दे पर बहस हुई और बेटे ने अपने पिता पर हमला कर दिया।जवाब में पिता ने धातु की छड़ से हमला किया।

तिरुवनंतपुरमः तिरुवनंतपुरम में एक युवक द्वारा लग्जरी कार की मांग को लेकर हुई बहस और हाथापाई के बाद उसके पिता ने बेटे के सिर पर धातु की छड़ से हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना यहां उनके आवास पर हुई। पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर को वंचियूर के पास हुई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में घायल 28 वर्षीय बेटे को यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि युवक के पिता पर भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया।

है और वह फिलहाल कहीं छिपा हुआ है। वंचियूर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि युवक के पिता ने हाल ही में अपने बेटे के लिए एक महंगी मोटरसाइकिल खरीदी थी लेकिन उसका बेटा उससे संतुष्ट नहीं था और वह एक लग्जरी कार की मांग कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके घर पर इस मुद्दे पर बहस हुई और बेटे ने अपने पिता पर हमला कर दिया।

जिसके जवाब में पिता ने धातु की छड़ से हमला किया। पुलिस ने कहा कि पड़ोसियों और परिजनों के अनुसार बेटा बेरोजगार है और हमेशा महंगी चीजों की मांग करता था तथा मांग पूरी नही होने पर वह तुरंत ही गुस्सा हो जाता था। उन्होंने कहा, ‘‘पिता ने अपना फोन बंद कर दिया है और कहीं छिपा हुआ है। हमने जांच शुरू कर दी है और उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।" 

टॅग्स :केरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा