लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के गार्गी कॉलेज में घुसे बाहरी लोग, किसी ने छात्राओं को छुआ तो कोई लड़कियों के सामने ही करने लगा मास्टरबैट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2020 09:02 IST

6 फरवरी की शाम कार्यक्रम के दौरान जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई इन बाहरी लोगों ने मौके का फायदा उठाकर छात्राओं को छेड़ना शुरू कर दिया। देश की राजधानी के एक कॉलेज में यह सब कुछ हुआ और लड़कियां डरी सहमी अपने कॉलेज कैंपस से घर जाने को मजबूर हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देएक छात्रा ने कहा कि उन्होंने हम पर हस्तमैथुन किया।यही नहीं पुरुषों का समूह लड़कियों को छेड़ता और परेशान करता रहा।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। यूनिवर्सिटी के ही गार्गी कॉलेज में आयोजित वार्षिक कॉलेज फेस्ट कार्यक्रम के दौरान कई बाहरी लोग दीवार व गेट फांदकर अंदर आ गए। इनमें से कुछ ने ना सिर्फ कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद छात्राओं को भीड़ का फायदा उठाकर गलत तरह से छुआ बल्कि उन छात्राओं के सामने ही मास्टरबैट किया। पुलिस ने इस मामले में कहा है कि सूचना मिलने के बाद हम कॉलेज में बाहरी लोगों के आने को लेकर जांच कर रहे हैं।

6 फरवरी की शाम कार्यक्रम के दौरान जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई इन बाहरी लोगों ने मौके का फायदा उठाकर छात्राओं को छेड़ना शुरू कर दिया। देश की राजधानी के एक कॉलेज में यह सब कुछ हुआ और लड़कियां डरी सहमी अपने कॉलेज कैंपस से घर जाने को मजबूर हो गई। 

इंडिया टुडे से एक छात्रा ने कहा कि उन्होंने हम पर हस्तमैथुन किया। यही नहीं पुरुषों का समूह लड़कियों को छेड़ता और परेशान करता रहा। छात्रा की मानें तो नशे में धुत लोगों के समूह ने बिना किसी से डरे घंटों तक छेड़छाड़ और उत्पीड़न किया। 

छात्रों ने यह भी कहा है कि बाहरी लोग, जो कॉलेज में थे, छात्रों ने कॉलेज में तोडफ़ोड़ की और छात्रों को पीटा, उन्हें वॉशरूम में बंद कर दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

यह घटना 3-दिवसीय कॉलेज उत्सव के दौरान हुई थी। छात्रों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज में घुसने वाले बाहरी लोग पास में CAA के समर्थन में हो रहे  रैली में भाग लेने आए थे। उन्हीं लोगों ने कॉलेज में प्रवेश किया और छात्रों को परेशान किया।

बता दें कि सोशल मीडिया पर अब यह घटना वायरल हो गया है। गार्गी कॉलेज की एक छात्रा ने कहा, "नशे में धुत मीडिल एज के लोगों ने हमारे साथ छेड़छाड़ किया और हस्तमैथुन भी हमारे सामने किया ...यही नहीं मुझे पुरुषों के एक समूह ने तीन बार अंदर खींचा.. जब मैं चिल्लाई तो वो लोग हंसने लगे।"स्टूडेंट्स का कहना है कि फेस्ट में 3 बजे के बाद भीड़ बढ़ती चली गई और कई ऐसे लोग अंदर घुसे, जो बस लड़कियों को छेड़ने और परेशान करने के मकसद से घुसे थे।

एक स्टूडेंट बताती हैं, मैं और मेरी दोस्त प्रिंसिपल के पास गईं और मदद के लिए कहा। मगर उन्होंने कहा, इसी वजह से मैं फेस्ट ऑर्गनाइज करना पसंद नहीं करती। तुम्हीं लोगों को फेस्ट चाहिए होते हैं।

हमने कहा, ऐसा नहीं है मैम! तो उन्होंने कहा, तो तुम आए क्यों? गो बैक! मैं अपने लेवल पर इस मामले को देख रही हूं। मगर प्रिंसिपल डॉ प्रोमिला कुमार ने इससे साफ इनकार कर कहा है कि उन्हें और उनकी फैकल्टी को इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली हैं। उन्होंने कहा, वे सोमवार को स्टूडेंट्स से खुद बात करेंगी।

टॅग्स :मास्टरबेशनदिल्लीदिल्ली विश्वविद्यालयनारी सुरक्षाहैरेसमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास