लाइव न्यूज़ :

ठाणेः पहले अनाथालय से 17 वर्षीय लड़की को लिया गोद, फिर दो माह तक आरोपी ने किया दुष्कर्म और उत्पीड़न, विरोध करने पर अनाथालय भेजने की धमकी दी, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2023 13:13 IST

पिछले एक साल में अपने माता-पिता दोनों को खो दिया, जिसके बाद वह शुरू में अपने दादा-दादी के साथ रहने लगी और बाद में उसे व उसके छोटे भाई को एक अनाथालय में छोड़ दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।आरोपी के परिवार ने उसकी और उसके भाई की जिम्मेदारी उठाई। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित को वापस अनाथालय भेजने की धमकी दी।

ठाणेःमहाराष्ट्र के ठाणे जिले में 17 वर्षीय लड़की ने उसके साथ दुष्कर्म, उत्पीड़न और उसे धमकाए जाने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मीरा रोड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि लड़की के मुताबिक, उसने पिछले एक साल में अपने माता-पिता दोनों को खो दिया, जिसके बाद वह शुरू में अपने दादा-दादी के साथ रहने लगी और बाद में उसे व उसके छोटे भाई को एक अनाथालय में छोड़ दिया गया।

प्राथमिकी के मुताबिक, इस साल की शुरुआत में लड़की के रिश्तेदारों की जान-पहचान वाले आरोपी के परिवार ने उसकी और उसके भाई की जिम्मेदारी उठाई। प्राथमिकी में बताया गया है कि पिछले दो महीनों में आरोपी ने बार-बार लड़की के साथ दुष्कर्म व उसका उत्पीड़न किया और विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित को वापस अनाथालय भेजने की धमकी दी।

प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपी के परिवार ने लड़की और उसके भाई को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए भी कथित रूप से मजबूर किया। उन्हें उत्तान में स्थित एक दरगाह पर कथित रूप से ले जाया गया, जहां मौलवी ने कुछ रस्में पूरी कीं और फिर उन्हें ‘‘मांसाहार’’ खाने को दिया गया। अधिकारी ने बताया कि बार-बार उत्पीड़न से परेशान होकर लड़की ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने 10 अगस्त को चार लोगों के खिलाफ धारा 376, 376 (2) (एन) (दुष्कर्म), 298 (जानबूझकर किसी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को आहत करना), 354 (महिला की मर्यादा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 506 (आपराधिक धमकी), 34 (सामान्य मंशा) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

प्राथमिकी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान शैन रईस खान, अबुहिद खान, नुक्शत खान और निक़हत मर्चेंट के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला