लाइव न्यूज़ :

ठाणे शहरः बैंक्वेट हॉल में आग, 1000 से 1200 मेहमान को सुरक्षित निकाला, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2025 10:45 IST

Thane city: घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे शहर के घोड़बंदर रोड स्थित ओवाला इलाके में समारोहों के लिए बनाए गए एक हॉल परिसर में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आयोजन स्थल पर 1,000 से 1,200 मेहमान जुटे हुए थे। बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।

Thane:महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बैंक्वेट हॉल में आग लगने के बाद वहां विवाह समारोह में शामिल हुए 1,000 से अधिक मेहमानों को बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे शहर के घोड़बंदर रोड स्थित ओवाला इलाके में समारोहों के लिए बनाए गए एक हॉल परिसर में हुई।

ठाणे महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी के अनुसार, ‘द ब्लू रूफ क्लब’ के लॉन में एक केबिन के बाहर रखे मंडप की सजावट के सामान में आग लग गई। उस समय वहां एक विवाह समारोह हो रहा था। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त आयोजन स्थल पर 1,000 से 1,200 मेहमान जुटे हुए थे।

उन्होंने बताया, ‘‘जैसे ही आग लगने का पता चला तो मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।’’ दमकल अधिकारियों ने कहा कि समय पर सतर्कता और त्वरित निकासी ने ‘‘एक बड़ी त्रासदी को रोकने’’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अग्निशमन अभियान में दो दमकल गाड़ियां, एक बचाव वाहन और एक सहायक वाहन शामिल थे। एक अधिकारी ने बताया कि आग पर लगभग आधी रात तक काबू पा लिया गया था। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला