लाइव न्यूज़ :

भागलपुर बम धमाके में आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन के शामिल होने की संभावना

By एस पी सिन्हा | Updated: March 6, 2022 15:39 IST

भागलपुर बम धमाके की जांच एटीएस की टीम वैज्ञानिक उपकरणों, बम निरोधी टीम और खोजी कुत्तों की सहायता से कर रही है। वहीं जांच की प्रगति के साथ विस्फोट में मारे गये लोगों की मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 16 पहुंच गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने गुड्डू मंडल के घर में तलाशी के बाद चार बोरे में बंधा विस्फोटक पदार्थ बरामद किया हैयतीमखाना गली में भी एक मकान में छापेमारी करके पटाखों के रैपर को बरामद किया गया हैमुख्य आरोपी मोहम्मद आजाद का आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन से रिश्ते हो सकता है

पटना: बिहार में भागलपुर शहर के तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवालीचक में हुए बम धमाके के बाद एक तरफ जहां एटीएस की टीम जांच कर रही है तो वहीं दूसरी ओर एसएसपी के नेतृत्व में एसआईटी की टीम और डॉग स्क्वायड की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

एटीएस की टीम वैज्ञानिक उपकरणों, बम निरोधी टीम और खोजी कुत्तों के साथ जांच में जुटी है। वहीं दूसरी ओर विस्फोट की इस घटना में मौत का आंकड़ा बढ़कर 16 पहुंच गया है। इस बात की भी आशंका बढ गई है कि हटाये जा रहे मलबे में अभी कुछ और शव फंसे हो सकते हैं।

इस बीच काजीवलीचक स्थित राज कुमार साह के घर के सामने सैलून के पास स्थित गुड्डू मंडल के घर में पुलिस घुसी। तलाशी के क्रम में वहां से चार बोरे में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया। इस दौरान यतीमखाना की गली से भी एक मकान में छापेमारी कर चार कार्टून पटाखा का रैपर बरामद किया गया है।

लगातार चल रही जांच के बाद अब धीरे-धीरे मामले की परतें खुलने लगी हैं। इसमें संलिप्त लोगों के नाम-पता तक स्थानीय लोगों ने बताए हैं। लोगों ने जानकारी दी कि चार दिन पहले ही यहां रात में एक मिनी ट्रक आजाद की ग्रिल फैक्ट्री के सामने लगा था।

धमाके बाद जांच में जुटे इंटेलिजेंस अधिकारियों ने मोहम्मद आजाद के प्रतिबंधित बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन के पश्चिम बंगाल विंग से रिश्ते होने का संकेत दिया है। इंटेलिजेंस अधिकारियों ने यह जानकारी जुटाई है कि विध्वंसक विस्फोटकों की तस्करी और उसे पश्चिम बंगाल के बशीरहाट, मोटियाबुर्ज, चौबीस परगना, सांतरागाछी, बरुईपुर जैसे इलाके में पहुंचाने के लिए पूर्व से भागलपुर, मुंगेर और झारखंड के तस्करों की संलिप्तता सामने आ चुकी है।

पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना, बशीरहाट, बरुईपुर समेत कई अन्य हिस्सों में सक्रिय प्रतिबंधित बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन से जुडे लोगों तक विस्फोटक पहुंचाने की भी बात सामने आ रही है। इसी कड़ी में एसआईटी के टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घटना स्थल के सामने के अशोक मंडल उर्फ गुड्डू के दो घरों और उसके बहनोई धनंजय मण्डल के घर पर छापेमारी की।

एसआईटी ने वहां से भारी मात्रा में बारूद, कार्बन कॉपी, चुना, सुतली समेत बम बनाने के कई समान बरामद किए। तीनों घर मे ताला लगा हुआ था और घर के लोग फरार हैं। सीढी और छज्जे के सहारे टीम ने उक्त लोगों के घर मे घुसकर विस्फोटक सामग्री को बरामद किया है।

मोहम्मद आजाद की सरपरस्ती में परंपरागत पटाखे के कारोबार से कभी नाता रखने वाले काजवली चक के शंकर मंडल, महेंद्र मंडल की मौत के बाद लीलावती और उसके कुनबे की मदद से झारखंड से चोरी-छिपे विध्वंसक विस्फोटक मंगाने का सिलसिला आजाद की सरपरस्ती में शुरू हुआ।

उसे पश्चिम बंगाल तक चोरी-छिपे बाजार भी दिया जा रहा था। इसी कारण ग्रिल कारखाने की आड़ लेकर लीलावती के कुनबे से जमीन-मकान की रजिस्ट्री कराने के बाद भी इस जरायम धंधे पर पर्दा डालते हुए उसके कुनबे को आजाद काजवली चक में ही बसाए रखा।अचानक हुए भीषण धमाके ने विध्वंसक विस्फोटक पदार्थों की तस्करी का अंदर ही अंदर चल रहे तगड़े नेटवर्क के उजागर होने पर भागलपुर पुलिस ही नहीं सुरक्षा एजेंसियां भी चौंक गई हैं।

इस मामले में भागलपुर के एसएसपी बाबू राम ने बताया कि सूचना पर अशोक मण्डल उर्फ गुड्डू व धनंजय मंडल के घर पर छापेमारी की गई। दोनों के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। दोनों घर के लोग घर मे ताला बंद कर फरार हैं। इन लोगों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक धनंजय का आपराधिक इतिहास रहा है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि ग्रिल बनाने के कारोबार की आड़ लेने वाले आजाद की सरपरस्ती में ही जरायम पेशेवर झारखंड के दुमका, बोकारो और धनबाद से विस्फोटकों को मंगा कर उसे काजवलीचक में डंप कर उसे भागलपुर से सड़क मार्ग से पश्चिम बंगाल पहुंचाया करते थे।

टॅग्स :बम विस्फोटपटनाभागलपुरSTF
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार