लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: 18 साल की लड़की का चार युवकों ने किया अपहरण, सुबह 5.30 बजे मंदिर गई थी पूजा करने, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

By विनीत कुमार | Updated: December 20, 2022 16:25 IST

तेलंगाना में 18 साल की एक युवती के अपहरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती सुबह 5.30 बजे अपने पिता के साथ मंदिर में पूजा करने गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना में 18 साल की युवती का अपहरण, पिता के साथ गई थी मंदिर।सुबह 5.30 बजे की घटना, यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।इस युवती का कुछ महीने पहले भी अपहरण किया गया था, गांव के एक युवक के इसमें शामिल होने की आशंका।

हैदराबाद: तेलंगाना में 18 साल की एक युवती का अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरण की ये पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला तेलंगाना की राजना सिरसिला जिले के एक गांव का है। लड़की की अपहरण चार युवकों ने उस समय किया जब वह सुबह करीब 5.30 बजे पिता के साथ मंदिर में पूजा करने गई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अपहरण करने वालों में 24 साल का एक युवक भी शामिल है जिसने कुछ महीने पहले भी इसी युवती का अपहरण किया था। युवती तब नाबालिग थी और तब युवक पर नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक युवती की शादी अब कही और तय की गई है, इसके बाद उसी युवक ने फिर अपहरण की इस घटना को अंजाम दिया है।

वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में नजर आता है कि एक युवक लड़की को पकड़ता है और कार की पिछली सीट पर ले जाता है। एक अन्य युवक लड़की के पिता को धक्का मारता है और फिर सभी कार में सवार होकर फरार हो जाते हैं।

लड़की का पता लगाने के लिए पुलिस ने छह टीमों का गठन किया है। इंस्पेक्टर किरण कुमार ने कहा, 'अपहरणकर्ताओं में से एक के युवती के गांव से होने का संदेह है जिसके साथ उसकी दोस्ती रही है।'

यह मामला हाल में तेलंगाना में हुए एक और अपहरण जैसा है। दस दिन पहले, रंगा रेड्डी जिले में एक 24 वर्षीय डेंटिस्ट का उसके घर से अपहरण कर लिया गया था। युवक ने करीब 30-40 अन्य लोगों के साथ मिलकर युवती के घर पर धावा बोला था। लड़की के सगाई होने की खबर पता चलने पर उसका अपहरण कर लिया गया था। बाद में युवती घर लौट आई।

वहीं, ताजा घटना मंत्री के टी रामाराव के विधानसभा क्षेत्र में हुई, जिनके पिता मुख्यमंत्री हैं।

टॅग्स :तेलंगानाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप