लाइव न्यूज़ :

Noida: 10 साल के मासूम की टीचर ने बेरहमी से की पिटाई, वीडियो देख माता-पिता रह गए दंग; आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2025 10:58 IST

Noida:नोएडा के सेक्टर 55 में एक निजी स्कूल के विशेष शिक्षक द्वारा ऑटिज्म से पीड़ित 10 वर्षीय लड़के के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, जिसका वीडियो सामने आया है

Open in App

Noida: उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 55 स्थित एक निजी स्कूल के शिक्षक ने ऑटिज्म से पीड़ित 10 वर्षीय लड़के के साथ कथित तौर पर मारपीट की। इस घटना का कथित वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ। लड़के के परिवार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया और स्कूल को सील कर दिया गया।

लड़के के परिवार को मारपीट की इस घटना के बारे में तब पता चला जब शुक्रवार को इसका वीडियो गलती से माता-पिता और स्कूल अधिकारियों के व्हाट्सऐप समूह पर साझा हो गया। यह घटना बुधवार को हुई थी। इस वीडियो में शिक्षक को लड़के के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।

इसके तुरंत बाद, लड़के के परिवार ने आरोपी शिक्षक, स्कूल प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य और अन्य के खिलाफ सेक्टर 58 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। बच्चे के पिता वरुण गोयल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मेरा बेटा एक निजी स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। वह ऑटिज्म से पीड़ित है और उसे विशेष देखभाल और ध्यान की आवश्यकता है।’’

गोयल ने कहा कि उन्हें अपने बेटे के साथ दुर्व्यवहार के बारे में तब पता चला जब स्कूल अधिकारियों ने गलती से वीडियो को व्हाट्सऐप समूह में साझा कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘वीडियो में हमने देखा कि स्कूल शिक्षक और विशेष शिक्षक अनिल कुमार ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।’’

सेक्टर 58 के एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि स्कूल के आरोपी शिक्षक (विशेष शिक्षक), प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम और दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

बेसिक शिक्षा अधिकारी (गौतम बुद्ध नगर) राहुल पंवार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘वीडियो आज (शनिवार) हमारे संज्ञान में आया और हमने वीडियो के सत्यापन तथा स्कूल की मान्यता की पुष्टि के लिए जांच शुरू कर दी है।’’

उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की जांच के अनुसार स्कूल गैर मान्यता प्राप्त पाया गया और उसे सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

टॅग्स :नॉएडाNoida Policeउत्तर प्रदेशchildSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये