लाइव न्यूज़ :

तांत्रिक ने पति को वश में करने के नाम पर महिला के साथ 79 दिनों तक किया रेप, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 8, 2022 15:11 IST

ओडिशा के बालासोर जिले में एक तांत्रिक ने महिला को बंद करके उसके बेटे के सामने 79 दिनों तक रेप करने का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने 6 मई को तांत्रिक के घर पर छापा मारकर महिला और उसके बेटे को छुड़ा लिया लेकिन तांत्रिक मौके से फरार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देतांत्रिक ने महिला के साथ रेप किया और वो भी पति को वश में करने के नाम परपीड़ित महिला ने अपने बच्चे के सामने 79 दिनों तक यौन शोषण को झेला पुलिस ने जब तांत्रिक के घर पर छापा मारा तो मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है

बालासोर: तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र और जादू-टोने के चक्कर में एक औरत को ऐसा फांसा कि लगातार 79 दिनों तक उस दुष्ट तांत्रिक ने महिला के साथ उसके बच्चे के सामने रेप किया और वो भी पति को वश में करने के नाम पर।

जी हां, ओडिशा के बालासोर जिले में यह शर्मनाक वाकया हुआ है। बालासोर पुलिस के मुताबिक जब उन्हें इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने आरोपी तांत्रिक के ठिकाने पर छापा मारा और बीते 6 मई को पीड़ित महिला को उसके बच्चे के साथ सुरक्षित छुड़ा लिया लेकिन रेड के दौरान आरोपी तांत्रिक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस ने इस मामले में जो जानकारी साझा की है उसके मुताबिक बालासोर की रहने वाली अधेड़ उम्र की एक महिला अपने ससुराल और पति की प्रताड़ना से बेहद तंग थी। महिला को किसी ने उस आरोपी तांत्रिक के बारे में बताया। महिला अपनी समस्या को लेकर उस तांत्रिक के पास गई और उससे सारा दुखड़ा सुनाया।

मामले को जानने के बाद आरोपी तांत्रिक ने पीड़िता से कहा कि वो उसके पति को वश में कर लेगा और उसके बाद से वो उसे प्रताणित करना छोड़ देगा। तांत्रिक ने महिला से कहा कि उसे तंत्र साधना के लिए उसके पास रूकना पड़ेगा। इसके बाद तांत्रिक ने महिला को उसके बेटे समेत अपने पास बंद कर लिया और उसके साथ 79 दिनों तक रेप किया।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शादी साल 2017 में हुई थी और शादी के समय से ही उसके पति और ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते थे।

महिला ने बताया कि जब वो तांत्रिक के चंगुल में फंस गई तो आरोपी तांत्रिक ने 79 दिनों कर उसका यौन शोषण किया और खाने के लिए उसके बच्चे और खुद उसे भीा खाना देता था। कब्जे के दौरान तांत्रिक 28 अप्रैल को अपना मोबाइल कमरे में भूलकर कहीं बाहर निकल गया था।

उस बीच महिला ने मौका पाते ही अपने अपने माता-पिता को फोन करने मामले की जानकारी दी और उन्हें वहां से निकालने के लिए बोली। उसके बाद पीड़िता के पिता ने फौरन पुलिस को सारे मामले की जानकारी दी।

पीड़िता के पिता से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर छापा मारा और पीड़िता को उसके बच्चे के साथ सकुशल छुड़ा लिया लेकिन छापेमारी के दौरान आरोपी तांत्रिक पुलिस के चंगुल में नहीं आया और वो मौके से फरार हो गया।

बालासोर पुलिस ने फरार आरोपी तात्रिक के खिलाफ आईपीसी की की धारा 376 (रेप) समेत कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

इसके अलावा पुलिस ने महिला की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में उसके पति, पति के भाई और सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के नाम से मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले से संबंधित सभी आरोपियों की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

टॅग्स :रेपक्राइमबालासोरेओड़िसाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश