लाइव न्यूज़ :

तबरेज अंसारी लिंचिंग केस में अदालत ने सभी 10 दोषियों को दस साल की सजा सुनाई, जानिए पूरा मामला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 5, 2023 20:28 IST

17 जून 2019 को ये घटना झारखंड के सरायकेला पुलिस थाने के तहत आने वाले धातकीडीह गांव में घटी थी। तबरेज अंसारी पुणे में रहकर मजदूरी का काम करता था। पिटाई के दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे तबरेज अंसारी लिंचिंग केस में आया कोर्ट का फैसलाअदालत ने सभी 10 दोषियों को दस साल की सजा सुनाई17 जून 2019 को झारखंड के सरायकेला में हुई थी घटना

Tabrez Ansari Lynching Case: 17 जून 2019 को चोरी के आरोप में पिटाई के बाद जान गंवाने वाले तबरेज अंसारी लिंचिंग केस में झारखंड की एक अदालत ने  सभी 10 दोषियों को दस साल की सजा सुनाई है। झारखंड की सरायकेला कोर्ट ने  सभी 10 दोषियों पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

17 जून 2019 को ये घटना झारखंड के सरायकेला पुलिस थाने के तहत आने वाले धातकीडीह गांव में घटी थी। तबरेज अंसारी पुणे में रहकर मजदूरी का काम करता था। जिन 10 दोषियों को सजा सुनाई गई है उनके नाम भीम सिंह मुंडा, कमल महतो, मदन नायक, अतुल महाली, सुमंत महतो, विक्रम मंडल, चामू नायक, प्रेमचंद महाली, महेश महाली हैं।

मामले में तीन और लोग भी आरोपी थे जिनमें से एक आरोपी थे जिसमें से एक आरोपी कौशल महाली की सुनवाई के दौरान ही मौत हो गई थी जबकि दो आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।

इस मामले में कुल 36 लोगों ने गवाही दी थी। तबरेज अंसारी की पत्नी शाहिस्ता परवीन की शिकायत पर मामला दर्ज कराया गया था और फिर कार्रवाई हुई। तबरेज अंसारी पर चोरी की नीयत से एक घर में घुसने का आरोप था। भीड़ ने तबरेज की मौके पर ही पिटाई की थी और फिर पुलिस को सौंप दिया था। तबरेज को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था लेकिन सरायकेला मंडल कारा में उसकी तबीयत बिगड़ी थी और सरायकेला सदर अस्पताल लाये जाने के क्रम में इलाज के दौरान तबरेज अंसारी की मौत हो गई थी।

यह मॉब लिंचिंग केस पूरे देश में चर्चित हुई थी और इसे लेकर सियासी बहस भी हुई थी। तबरेज की हत्या पर विपक्षी दलों ने राज्य के साथ-साथ केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाए थे। पिटाई के दौरान लोगों ने तबरेज अंसारी से 'जय श्री राम' के नारे भी लगवाए थे। पिटाई के दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

टॅग्स :झारखंडकोर्टहत्यामॉब लिंचिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला