लाइव न्यूज़ :

बलात्कार के आरोपी बीएसपी सांसद अतुल राय को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मिलेगी गिरफ्तारी से राहत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 27, 2019 11:29 IST

बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी अतुल राय पर एक छात्रा ने दुष्कर्म सहित अन्य आरोप लगाए हैं। गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए अतुल राय ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2019 में यूपी की घोसी संसदीय सीट से बहुजन समाज पार्टी के अतुल कुमार ने 573829 वोटों के साथ जीत हासिल की। चुनाव प्रचार के दौरान अतुल फरार चल रहे थे। उनके प्रचार का जिम्मा संगठन ने उठाया।

सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार समेत कई मामलों में आरोपी नवनिर्वाचित सांसद को गिरफ्तारी से राहत देने से इंकार कर दिया है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में दायर उनकी याचिका खारिज कर दी गई। घोसी संसदीय सीट से सपा-बसपा के विजयी प्रत्याशी अतुल राय इस वक्त फरार चल रहे हैं। उन पर बलात्कार, अपहरण समेत कई मामले चल रहे हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए राय ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

अतुल राय पर गंभीर आरोप

बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी अतुल राय पर एक छात्रा ने दुष्कर्म सहित अन्य आरोप लगाए हैं। गाजीपुर की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक अतुल राय ने पत्नी  से मिलाने के बहाने लंका के अपने फ्लैट में बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे से बनाए वीडियो की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा और लगातार शोषण किया। 

अतुल राय ने आरोपों को नकारते हुए युवती पर ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। अतुल राय की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने गैर जमानती वॉरंट जारी किया है। पुलिस की टीमें उनकी तलाश कर रही हैं।

बिना प्रचार के दर्ज की धमाकेदार जीत

लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी की घोसी संसदीय सीट से बहुजन समाज पार्टी के अतुल कुमार ने 573829 वोटों के साथ जीत हासिल की। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के हरिनारायण 451261 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान अतुल फरार चल रहे थे। उनके प्रचार का जिम्मा संगठन ने उठाया।

टॅग्स :घोसीसुप्रीम कोर्टउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

क्राइम अलर्टयौन उत्पीड़न, धमकी और बदले की कार्रवाई?, आनंद राठी वेल्थ की 33 वर्षीय कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई

क्राइम अलर्टडॉक्टर अभिमन्यु और पत्नी चला रहे थे सेक्स रैकेट, निजी हरिओम क्लिनिक में अवैध धंधा?, छापेमारी की तो नजारा देख अधिकारी हैरान

क्राइम अलर्टशैम्पू की बाेतल में रखकर मादक पदार्थ की तस्करी?, ट्रेन से 4.26 करोड़ की काेकीन जब्त, महिला गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त