लाइव न्यूज़ :

सुनंदा पुष्कर मौत केस: सुब्रमण्यम स्वामी की अर्जी पर कोर्ट ने 10 दिसंबर तक फैसला रखा सुरक्षित

By भाषा | Updated: December 6, 2018 20:15 IST

स्वामी के आवेदन में इस मामले में सबूतों से छेड़छाड़ करने से संबंधित दिल्ली पुलिस की सतर्कता रिपोर्ट सामने लाने की मांग की गयी और दावा किया गया इससे अतिरिक्त आरोप भी लगाये जा सकते हैं।

Open in App

सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में आरोपी कांग्रेस नेता शशि थरुर और दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अदालत की मदद के अनुरोध संबंधी भाजपा नेता सुब्रमण्यम की अर्जी का बृहस्पतिवार को विरोध किया।

सरकारी वकील और थरुर के वकील ने दलील दी कि स्वामी का आवेदन विचारयोग्य नहीं है और इसे खारिज कर दिया जाना चाहिए।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने दलीलें सुनने के बाद कहा कि अदालत अपना आदेश दस दिसंबर को सुनाएगी।

स्वामी के आवेदन में इस मामले में सबूतों से छेड़छाड़ करने से संबंधित दिल्ली पुलिस की सतर्कता रिपोर्ट सामने लाने की मांग की गयी और दावा किया गया इससे अतिरिक्त आरोप भी लगाये जा सकते हैं।

सरकारी वकील अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा नेता की सहायता की जरुरत नहीं है । 

यह आपराधिक सुनवाई है, मामला राज्य एवं आरोपी के बीच है, ऐसे में तीसरे पक्ष की दखल की जरुरत नहीं है।

थरुर के वकील ने भी श्रीवास्तव से सहमति जतायी और कहा कि इस सुनवाई में उनके हिस्सा लेने का कोई आधार नहीं है।

टॅग्स :शशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

कारोबारएआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

भारतपीएम नरेंद्र मोदी से तारीफ सुनकर गदगद हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास