लाइव न्यूज़ :

सुदीक्षा भाटी मौत केस: 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस बोली- मामले को दूसरा रंग देने की कोशिश कर रहे हैं कुछ लोग

By भाषा | Updated: August 16, 2020 13:51 IST

Sudeeksha Bhati Death Case: सुदीक्षा भाटी अमेरिका के बॉबसन कॉलेज में स्कॉलरशिप पर पढ़ाई कर रही थीं। उसे 3.8 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली थी। परिवार का दावा है कि सुदीक्षा भाटी की मौत एक हत्या है। पुलिस इस मामसे पर जल्द खुलासा कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसुदीक्षा के परिवार ने आरोप लगाया कि दो अज्ञात लोगों द्वारा उनका पीछा किए जाने और उत्पीड़न करने की वजह से यह हादसा हुआ।पुलिस का कहना है कि कुछ लोग इस मामले को दूसरा रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। 

बुलंदशहर: बुलंदशहर पुलिस ने रविवार (16 अगस्त) को बताया कि 20 वर्षीय छात्रा सुदीक्षा भाटी मौत मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सुदीक्षा भाटी गौतमबुद्धनगर जिले के दादरी स्थित डेरी स्केनर गांव की रहने वाली थीं और 10 अगस्त को बुलंदशहर जिले में उसकी मौत सड़क हादसे में तब हुई, जब वह रिश्ते के अपने छोटे भाई के साथ मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठकर कहीं जा रही थी। मोटरसाइकिल चला रहा उसका भाई नाबालिग है।

पुलिस ने कहा कि उसने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लोगों- दीपक चौधरी और राजू- को गिरफ्तार किया है। सुदीक्षा एक प्रतिभाशाली छात्रा थी और अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित बाबसन कॉलेज से उद्यमिता के पाठ्यक्रम में स्नातक की पढ़ाई कर रही थी एवं 20 अगस्त को उसे वापस लौटना था।

सुदीक्षा के परिवार ने आरोप लगाया कि दो अज्ञात लोगों द्वारा उनका पीछा किए जाने और उत्पीड़न करने की वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस का कहना है कि कुछ लोग इस मामले को दूसरा रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशबुलंदशहरBulandshahr
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?