लाइव न्यूज़ :

साउथ दिल्ली के बार में बवाल, बाउंसरों पर मारपीट और महिला के कपड़े फाड़ने के आरोप, जाने पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: September 25, 2022 08:54 IST

साउथ दिल्ली के क्लब में मारपीट की दो घटनाएं सामने आई हैं। एक मामला 18 सितंबर का है जहां महिला ने बाउंसरों पर मारपीट और कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए हैं। दूसरा मामला 24 सितंबर से जुड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के साउथ एक्सटेंशन पार्ट-1 के क्लब में बवाल, मारपीट की दो घटनाएं सामने आई।एक घटना 18 सितंबर की है जिसमें महिला ने बाउंसरों पर मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है।दूसरी घटना 24 सितंबर की रात की है, पहले मामले में आरोपी बाउंसर फरार हैं।

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के एक बार में प्रवेश को लेकर बहस के बाद बाउंसरों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि बहस के बाद बाउंसरों द्वारा उसके दोस्तों के साथ मारपीट की गई। पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि बाउंसरों ने उसके कपड़े भी फाड़े और दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने कहा है कि महिला को इलाज के लिए एम्स अस्पताल ले जाया गया और मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है।

महिला ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा है कि वह और उसके दोस्त दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन पार्ट-1 के एक बार कोड गए थे जहां प्रवेश को लेकर उनकी बहस हो गई। उसने आरोप लगाया है कि बहस के दौरान बाउंसर आक्रामक हो गए और उन लोगों की पिटाई की गई। 

बाउंसर फरार, सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच

पुलिस ने कहा है कि वह घटना की जांच कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। वहीं, आरोपी बाउंसर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस इनकी भी तलाश में जुटी है। बताया जा रहा कि बहसबाजी और मारपीट की ये घटना 18 सितंबर रात दो बजे के आसपास की है।

वहीं, मामले में क्लब की ओर से कहा गया है कि महिला के आरोप गलत हैं। क्लब के अनुसार आरोपों के उलट वह लोग नशे में थे औऱ मारपीट कर रहे थे।

विवादों में पहले भी रहा है ये बार

पुलिस ने कहा कि बार मालिक, उसके बेटे और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ 2019 में आबकारी का मामला पहले ही दर्ज किया गया था। इन आरोपों के तहत जब जांच के लिए एक्साइज अधिकारी क्लब में गए थे तो कई घंटों तक बार में बंद रखा गया था और मारपीट भी की गई थी।

एक अन्य दूसरे मामले में भी 24 सितंबर को रात करीब 12 बजे बार में हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। पीसीआर के पास मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

टॅग्स :दिल्ली समाचारदिल्ली-एनसीआरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?