लाइव न्यूज़ :

साउथ एवेन्यू हत्या मामला: पति की हत्या की सुपारी देने के आरोप में महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 15, 2019 22:46 IST

घटना से एक महीने पहले पति के साथ झगड़ा होने पर अंजू ने जहर भी खाया था। जब ठाकुर ने इसकी वजह पूछी तो उसने कहा कि या तो उसे या उसके पति को मरना होगा। इसके बाद ठाकुर ने अंजू के साथ मिलकर सुरेश को मारने की साजिश रची।

Open in App

एक महिला और उसके प्रेमी को यहां साउथ एवेन्यू में उसके घर में अपने पति की हत्या के लिए 7,000 रुपये में भाड़े के हत्यारों को सुपारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि 52 वर्षीय सुरेश कुमार की हत्या के सिलसिले में एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। हालांकि नाबालिग का साथी अमन घटना के बाद से फरार है। सुरेश कुमार का गला उस समय काट दिया गया जब सात जून को वह अपने घर में अकेला था।

कुमार की पत्नी अंजू और शिवम ठाकुर (21) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमन, ठाकुर का दोस्त था और उसने कुमार की हत्या के लिए कथित तौर पर भाड़े के हत्यारों को सुपारी दी। दंपति साउथ एवेन्यू में सांसद के फ्लैट में सर्वेंट क्वार्टर में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, कुमार के अपने से 16 साल छोटी पत्नी के साथ अच्छे संबंध नहीं थे और वह जुआ खेलता था। घटना की रात एक निवासी ने इलाके से मास्क पहने हुए दो लोगों को भागते हुए देखा।

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) मधुर वर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि अंजू अक्सर अपने पति के बिना मेरठ में अपने परिवार और दोस्तों से मिलने जाती थी। इससे इस घटना में उसके शामिल होने का संदेह हुआ और पुलिस ने ठाकुर, उसके रिश्तेदार और प्रेमी पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने बताया कि ठाकुर को उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में उसके एक रिश्तेदार के घर से पकड़ा गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि ठाकुर ने अंजू से करीबी बढ़ायी थी जो उसकी जान-पहचान की थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘अंजू ने बताया कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश नहीं थी। उसका पति घर में जुआ खेलता था और कई लोग उसके घर आते थे जिस पर उसने आपत्ति जताई थी। वह कभी भी उनके लिए चाय और खाना बनाने के लिए कहता था।’’

घटना से एक महीने पहले पति के साथ झगड़ा होने पर अंजू ने जहर भी खाया था। जब ठाकुर ने इसकी वजह पूछी तो उसने कहा कि या तो उसे या उसके पति को मरना होगा। इसके बाद ठाकुर ने अंजू के साथ मिलकर सुरेश को मारने की साजिश रची। पुलिस ने बताया कि ठाकुर मेरठ में एक मेडिकल स्टोर में काम करता था जबकि अंजू साउथ एवेन्यू में एक सांसद के फ्लैट में घरेलू सहायिका का काम करती थी। 

टॅग्स :हत्याकांडदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO