लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: फूड डिलीवरी बॉय की 6 दोस्तों ने की हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया

By नियति शर्मा | Updated: April 18, 2019 16:43 IST

दिल्ली के नेब सराय इलाके में 22 साल के फूड डिलीवरी बॉय की उसी के छह दोस्तों ने मिलकर हत्या कर दी। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहत्या के करीब 36 घंटे के बाद मृतक की लाश को बरामद किया गयापुलिस के अनुसार हत्या का कारण आपसी रंजिश है, दिल्ली के नेब सराय का मामला

दक्षिण दिल्ली के नेब सराय में 22 साल के एक फूड डिलीवरी बॉय की छह लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। मृतक का नाम सुरजीत कश्यप है। पुलिस के अनुसार हत्या का कारण आपसी रंजिश है। हत्या सोमवार रात नेब सराय स्थित एक फॉर्म हाउस में की गई। 

पुलिस ने हत्या में दो मुख्य संदिग्ध सोमबीर सिंघल, प्रकाश झा सहित चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य आरोपी रविंद्र बिष्ट और गोलू अभी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पहले लोहे की तार से सुरजीत का गला घोंटने की कोशिश की और फिर पेट में चाकू से कई वार भी किये। 

आरोपियों ने अपने बयान में पुलिस को बताया, 'सुरजीत कश्यप अक्सर उन्हें धमकाया करता था और कई साल पहले प्रकाश झा को बुरी तरह मारा भी था। इसलिए उस से परेशान हो कर सभी ने मिलकर उसको मारने की साजिश की थी।'

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार डप्टी कमीश्नर विजय कुमार ने बताया, 'सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद ही बुधवार को पुलिस ने सुरजीत  की लाश को फॉर्म हाउस में एक गड्ढे से बरामद किया। घटना स्थल पुलिस स्टेशन से लगभग 800 मीटर की दूरी पर है।'

डिप्टी कमीश्नर ने आगे बताया कि हत्या के करीब 36 घंटे के बाद सुरजीत  की लाश को बरामद किया गया है। इसकी वजह से उसकी लाश खराब होनी शुरू हो गई थी। परिवार ने सुरजीत की गुमशुदगी की रिपोर्ट मंगलवार को करवाई थी। 

कश्यप की बहन ने पुलिस को बताया, 'वह सोमवार को दोपहर 2.30 बजे किसी से बात करते हुए घर से बाहर निकला। करीब दो घंटे बाद उसकी मां के फोन करने पर उसका फोन बंद आया था। अगली सुबह घर नहीं पहुंचने पर घर वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। कश्यप के परिवार में माता-पिता और सात भाई-बहन है।'

टॅग्स :दिल्ली क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी